फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident in Bijnor, three people including mother and son die

दर्दनाक हादसा: रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रही महिला समेत तीन की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Sun, 26 Aug 2018 08:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 26 Aug 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Bijnor, three people including mother and son die
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि महिला रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी।

विज्ञापन


घटना बिजनौर में कोतवाली देहात क्षेत्र की है। कोतवाली-नहटौर मार्ग पर गांव फुलसंदा के पास कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कोतवाली नगीना क्षेत्र के गांव शेखपुरा तुर्क निवासी प्रवेंद्र 22 वर्ष पुत्र धर्मवीर सिंह अपनी मां आदेश देवी को बाइक से लेकर रक्षाबंधन पर अपनी रिश्तेदारी में थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव फडियापुर जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली-नहटौर मार्ग पर थाना नहटौर की सीमा के पास स्थित गांव फुलसंदा के पास पहुंचे तो उसकी बाइक कार से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान बाइक, कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई और एक गड्ढे में जा पलटी। हादसे में बाइक सवार प्रवेंद्र व उसकी मां आदेश देवी तथा कार में सवार थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनी निवासी फातमा (50) पत्नी शफीक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार शफीक, उसी के गांव की खतीजा व उसका पति अयूब घायल हो गए।  

सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल नहटौर क्षेत्र में होने व नहटौर पुलिस मौके पर न आने के बावजूद भी तत्परता दिखाते हुए तीनों मृतक  व घायल शफीक, खतीजा व अयूब को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से खतीजा व उसके पति अय्यूब की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक नसीम गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।  सूचना के करीब एक घंटे बाद नहटौर पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली पहुंची। घटना नहटौर क्षेत्र में होने के कारण नहटौर पुलिस ने फातमा, आदेश देवी व परविंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed