फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident in Baghpat, three killed including two brother in law

हादसा: 'रेस' लगा रहे किशोरों को कार ने कुचला, दो सगे भाई समेत 3 की मौत, मचा कोहराम

Thu, 07 Jun 2018 11:59 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Thu, 07 Jun 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Baghpat, three killed including two brother in law
पुलिस से कार्रवाई की मांग करते पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

दो बाइकों पर रेस लगा रहे तीन किशोरों को कार ने कुचल दिया। जिसमें दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे में कई लोग गंभीर घायल भी हो गए।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां मेरठ-बड़ौत मार्ग पर तीन युवक बाइकों पर दौड़ लगा रहे थे कि उसी दौरान दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। और पीछे से आ रही कार ने तीनों किशोरों को कुचल दिया। दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे ने हॉस्पिटल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। यह हादसा शेखपुरा गांव के निकट हुआ। मार्ग से गुजर रहे दो राहगीर भी बाइकों की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें : शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 4 लोगों की मौत, देखें भयावह तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Road accident in Baghpat, three killed including two brother in law
हादसे में तीन किशोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

बिनौली थाना क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा निवासी सुंदर गिरी के बेटे अरुण (15) और अनुज (16) अपने चचेरे भाई यशवीर (17) के साथ अलग- अलग बाइकों पर सवार होकर बिनौली जाने के लिए घर से निकले थे। शेखपुरा गांव के पास संतुलन बिगडक़र दोनों बाइक आपस में टकरा गई, इस बीच विपरीत दिशा से आ रही कार ने तीनों किशोरों को कुचल दिया। अरुण और अनुज की मौके पर मौत हो गई, जबकि यशवीर ने अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया। 

इसके बाद गुस्साए ग्रामीण पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए दोनों भाइयों के शवों को सीएचसी बिनौली से मेरठ मार्ग पर ले आए और जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कार चालक की गलती से एक ही परिवार के तीन किशोरों की मौत हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed