बागपत: पारित अध्यादेश पर भड़के रालोद कार्यकर्ता व किसान, पंचायत के बाद किया रोड जाम, पुलिस से नोकझोंक
मलकपुर गांव में हुई पंचायत के बाद बड़ौत-छपरौली मार्ग पर लगाया जाम
पुलिस कर्मियों से हुई नोकझोंक, नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को बड़ौत के मलकपुर गांव में मंगलवार को सरकार द्वारा पारित तीन अध्यादेश सहित विभिन्न समस्याओं के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों की पंचायत का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोध बताया। इसके बाद में सभी ने बड़ौत-छपरौली मार्ग पर जाम लगाया। नकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। इस संबंध में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
पंचायत में मलकपुर, लोयन, सिनौली, बावली, बड़ौत, जौनमाना, ढ़िकाना आदि गांवों के किसान और रालोद कार्यकर्ता पहुंचे। वक्ताओं का कहना था कि सरकार लगातार किसान विरोधी काम कर रही है। जहां एक तरफ किसान बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत बिल दरें, महंगाई, आवारा पशुओं आदि की समस्याओं से जूझ रहा है, ऊपर से सरकार ने तीन अध्यादेश पारित कर सरकार ने किसान विरोधी काम किया है।
जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने इससे किसान बर्बादी के कगार पर आ जाएगा। युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर ने कहा कि हरियाणा मेें किसानों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है, इससे रालोद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
बाद मेें सभी ने बड़ौत-छपरौली मार्ग पर जाम लगाया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
चेतावनी दी यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश भर में रालोद व किसान एकजुट होकर उग्र आंदोलन शुरू करंगे। पंचायत में जयवीर सिंह एडवाकेट, दीपक प्रधान, पूर्व जिभा पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, नीटा, संजू तोमर, मुनेश बरवाला, सुरेश मलिक, बबली तोमर, अनिरुद्ध प्रधान, नरेश, विक्रम सिंह आर्य, अभिलाष, विकास आदि शामिल रहे।