फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD Vice President Jayant Chaudhary said BJP is spreading confusion about CAA

जयंत चौधरी बोले- सीएए पर भाजपा खुद फैला रही भ्रम, प्रदेश में नहीं सामान्य हालात

Mon, 24 Feb 2020 07:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Feb 2020 07:13 PM IST
सार

जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में लगातार तनाव है, हालात सामान्य नहीं है। तीन महीने से धारा 144 लगी है। सीएए पर भाजपा ने खुद भ्रम फैलाया है।

विज्ञापन
RLD Vice President Jayant Chaudhary said BJP is spreading confusion about CAA
प्रेस वार्ता करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में लगातार तनाव है, हालात सामान्य नहीं है। तीन महीने से धारा 144 लगी है। सीएए पर भाजपा ने खुद भ्रम फैलाया है। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रालोद मेरठ में दौड़ का आयोजन करेगी। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में लगातार धारा 144 लागू होना चिंता का विषय है। हम लोग किसानों के मुद्दे भी नहीं उठा सकते। लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है। खुद सरकार मान रही है कि तीन महीने से लगातार तनाव के हालात हैं। यह स्थिति समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं। हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। बजट से किसानों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन निराशा ही मिली। उन्होंने कहा कि कृषि बीमा को लेकर जो हालात बन रहे हैं, इसे आपदा में किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी। गांवों में पशुओं के लिए सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है। किसानों की फसल ये पशु खा रहे हैं। प्रदेश सरकार के पास कोई समाधान नहीं है। जयंत चौधरी ने कहा कि सीएए को लेकर भाजपा ने ही डर का माहौल बनाया। आम आदमी लाइन में लगने से डरने लगा है। आधार को लेकर लंबी लाइनें लग रही हैं। आम आदमी के पास पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं है। सीएए को लेकर जो आंदोलन हो रहे है, ये स्वत: ही चल रहे हैं। जनमत अपने आप एकत्र हो रहा है। देश जनमत से चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रालोद ने भटके युवाओं के लिए बनाया नया संगठन, जयंत चौधरी बोले- बजट में किसी को कुछ नहीं मिला

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि वे व्यापारी हैं। वह सीधे लेनदेन की बात करते हैं। देश को कोई लाभ हो तो इतना पैसा खर्च करने का लाभ है। लाभ नहीं है तो पैसा पानी की तरह नहीं बहाना चाहिए। 

इस दौरान पत्रकार वार्ता में मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, मैराज, राहुल चौधरी, विदित मलिक आदि मौजूद रहे। इससे पहले, मुश्ताक चौधरी के आवास पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जयंत चौधरी का स्वागत किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed