फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD has a special plan for panchayat chunav in Meerut of Uttar Pradesh

यूपी: पंचायत चुनाव के लिए रालोद ने की बैठक, बनाया ये खास प्लान, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Tue, 09 Feb 2021 12:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Feb 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
RLD has a special plan for panchayat chunav in Meerut of Uttar Pradesh
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में 12 से 18 फरवरी तक रालोद का ‘चलो गांव की ओर, मेरा संगठन आपके द्वारा’ अभियान शुरू होगा। रालोद पदाधिकारी चौ. अजित सिंह द्वारा किसानों के नाम लिखे गए पत्रों को गांवों में किसानों तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन


मेरठ में रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर चौ. यशवीर सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। अपने जन्मदिन पर चौ. अजित सिंह ने एक पत्र किसानों के नाम जारी किया है। इस पत्र के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा। हर जिले में किसान पंचायत भी कराने के लिए समस्त जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता : तेजपाल सिंह 
रालोद पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गया है। मेरठ के प्रभारी बनाए गए राष्ट्रीय सचिव तेजपाल सिंह ने सोमवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के जिलाध्यक्ष के माध्यम से आवेदन लिए जाएं। कमेटी प्रत्याशी का चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत में शामिल होने सहारनपुर आएंगी प्रियंका गांधी, तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनाव पर चर्चा की गई। सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की जीत के लिए पदाधिकारी गांवों में संपर्क करें। राष्ट्रीय लोकदल मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगा। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, अशोक सिंह फफराना, योगेंद्र सिंह पतला, नरेंद्र सिंह खजूरी, सोहराब गयास, आरिफ, हरेंद्र प्रधान, कुशलवीर, हसमत अली, खलील अहमद, मारूफ अहमद, बिलाल अहमद मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed