फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD chief Chaudhary Jayant Singh arrived to console the family after the death of Kabaddi player Khushi

Meerut : कबड्डी खिलाड़ी खुशी की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह

Sun, 13 Nov 2022 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Nov 2022 02:11 PM IST
सार

सरधना के गांव छुर में कबड्डी खिलाड़ी खुशी तालियान के मौत के बाद रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। कबड्डी खिलाड़ी खुशी तालियान की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
RLD chief Chaudhary Jayant Singh arrived to console the family after the death of Kabaddi player Khushi
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना के गांव छुर में कबड्डी खिलाड़ी खुशी तालियान के मौत के बाद राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौधरी जयंत सिंह परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

विज्ञापन


आजमगढ़ में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही छुर गांव निवासी खुशी तालियान (16) की बुधवार शाम को हार्ट अटैक से मौत हो गई। हादसे के समय ट्रेन बरेली में थी। 10 नंवबर को प्रतियोगिता होनी थी। खुशी मंडल स्तर पर 12 शील्ड व 15 पदक जीत चुकी थीं। उसका सपना पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करना था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:MURDER: हसन का कुछ पता चला.., पता कैसे चलेगा मैंने ही तो उसे मारा है, चार साल बाद खुला खौफनाक हत्या का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पिता पवन तालियान ने बताया कि खुशी खेलों में गांव का नाम रोशन करना चाहती थी। वह सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। स्कूल खेलों में प्रतिभाग के लिए ही आजमगढ़ जा रही थी। बृहस्पतिवार को खुशी का शव छुर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बिना पोस्टमार्टम के गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed