{"_id":"609398550a243b3ba47ad013","slug":"rld-chief-chaudhary-ajit-singh-was-cremated-in-gurugram-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मौत: पंचतत्व में विलीन हुए चौधरी अजित सिंह, बेटे जयंत चौधरी ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मौत: पंचतत्व में विलीन हुए चौधरी अजित सिंह, बेटे जयंत चौधरी ने दी मुखाग्नि
Thu, 06 May 2021 12:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 May 2021 12:48 PM IST
सार
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। कोविड-19 प्रोटोकॉल की गाइडलाइन के चलते गुरुग्राम में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। जयंत चौधरी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। कोविड-19 प्रोटोकॉल की गाइडलाइन के चलते गुरुग्राम में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। जयंत चौधरी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को 22 अप्रैल को कोरोना होने के कारण गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल कराया गया था। उनकी तबीयत कई दिन से खराब चल रही थी। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण पिछले तीन दिन से वे वेंटिलेटर पर थे। गुरुर सुबह उनका निधन गया।
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकॉल के कारण उनका अंतिम संस्कार गुरुग्राम में किया गया। उनके सुपुत्र रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुखाग्नि दी। दुख के इस क्षण में चौधरी अजीत सिंह की पुत्रवधू चारु चौधरी, दामाद विक्रम आदित्य सिंह और शैलेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। चौधरी अजित सिंह के निधन पर हर तरफ शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. अलविदा: क्या आप जानते हैं आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह के बारे में ये खास बातें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए
. अजित सिंह: पिता से विरासत में मिली थी राजनीति, फिर ऐसे तय किया केंद्रीय मंत्री तक का सफर