फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ritu murder case: Accused couple issued challan, accused cousin is out of reach

रितु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: आरोपी दंपती का किया चालान, मामा का लड़का पकड़ से दूर, खौफनाक थी वारदात

Sat, 28 Oct 2023 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Oct 2023 03:31 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा की आनंद विहार कॉलोनी में गुरुवार रात प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी रितु सिंह (45) का शव किराएदार के कमरे में मिला।

विज्ञापन
Ritu murder case: Accused couple issued challan, accused cousin is out of reach
आरोपी दंपती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा की आनंद विहार कॉलोनी में गुरुवार रात प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी रितु सिंह (45) का शव किराएदार के कमरे में मिला। रितु के हाथ बंधे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई। प्रॉपर्टी डीलर ने मकान खाली करने के विवाद में किराएदार दंपती पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा पुलिस किराएदार और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। आरोपी बार-बार बयान बदल रहा था कि वह पत्नी के साथ सुबह दस बजे ससुराल चला गया था, उसे नहीं पता कि घटना कैसे हुई। वहीं पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि घटना के दौरान निखिल के मामा का लड़का भी मौजूद था। हालांकि तीसरा आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है।

विज्ञापन

मूल रूप से बागपत जिले के बामडोली गांव निवासी रामकुमार सिंह उर्फ नीटू ने दो साल पहले कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में मकान बनाया था। रामकुमार सिंह हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनकी शादी 20 वर्ष पूर्व रितु से हुई थी। बेटा कृष(18 ) देहरादून के कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। रामकुमार हरिद्वार में रहते हैं। रितु यहां पर आठ वर्षीय बेटी निधि के साथ रहतीं थी। राजकुमार के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर परतापुर निवासी निखिल विश्वकर्मा अपनी पत्नी आरती के साथ करीब डेढ़ साल से किराए पर रहता है। निखिल पिकअप चलाता है। पहली मंजिल पर रितु बेटी के साथ रहती थी। दूसरी मंजिल पर एक और किराएदार रहता है। वह 15 दिन से अपने घर गया हुआ है।

गुरुवार सुबह पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली निधि रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर को वह स्कूल से लौटी तो घर का गेट बंद था। निधि कुछ देर खड़ी रहने के बाद पास में ही रहने वाली अपनी बुआ के पास चली गई। निधि ने बुआ को बताया कि घर पर कोई नहीं है। बुआ ने निधि को फोन मिलाया तो मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। इसकी सूचना रामकुमार को दी तो वे भी देहरादून से मेरठ के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने रितु की तलाश शुरू कर दी। 

रात को दस बजे कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो गेट भीतर से ही बंद था। पड़ोस के युवक को सीढ़ी लगाकर घर में भेजा गया तो वह अवाक रह गया। 

पहली मंजिल पर निखिल के कमरे में रितु का शव पड़ा हुआ था। रितु के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। इसके बाद पुलिस लॉक तोड़कर घर में घुसी तो जानकारी हुई कि निखिल और उसकी पत्नी भी घर से गायब थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन

ऊपर पड़ी मिलीं चाबियां निखिल पत्नी के साथ चला गया था ससुराल  
फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की तो घर की चाबियां छत पर पड़ी मिलीं। उन्हें बाहर से गेट बंद करके फेंका गया या फिर भीतर से बंद करके कातिल छत से कूदकर गया, इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने निखिल और उसकी पत्नी को पिलखुवा में ससुराल से रात को ही पकड़ लिया। निखिल ने पुलिस को बताया कि वो तो सुबह 10 बजे पत्नी के साथ ससुराल चला गया था, उसको नहीं पता कि फिर क्या हुआ।  

निखिल और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज 
रामकुमार सिंह ने किराएदार निखिल, उसकी पत्नी आरती, मां विमला देवी, पिता किशनलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामकुमार सिंह का कहना है कि निखिल कई महीने से किराया नहीं दे रहा था, वो कमरा भी खाली नहीं कर रहा था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। इसी विवाद में निखिल ने हत्या की।

निखिल नहीं कुबूल कर रहा जुर्म 
पुलिस निखिल और उसकी पत्नी आरती से पूछताछ कर रही है। अभी तक निखिल ने अपना जुर्म कुबूल नहीं कर रहा था। वह बार-बार यही बोल रहा है कि वह पत्नी के साथ सुबह 10 बजे घर से निकल गया था, निखिल पत्नी के साथ काॅलोनी में लगे सीसीटीवी में हाईवे की तरफ जाते हुए नजर आ रहा है। 

हाथ क्यों बांधे, ये समझ से बाहर 
रितु के दोनों हाथ दुपट्टे से पीछे बंधे हुए थे। मुंह भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। ऐसे में समझ में ये नहीं आ रहा है कि आखिर कातिल ने जब हत्या की तो हाथ क्यों बांधे। रितु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत दम घुटने यानी गला घोटे जाने से हुई है। पुलिस इन सब बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed