फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy defeated Meerut Eleven.

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को हराया

Sat, 11 Jul 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy defeated Meerut Eleven.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे सब जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसमें मीत ने 38, प्रत्यक्ष ने 36 और वंश ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रिंस ने तीन, याहया ने दो और अली ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 19.5 ओवर में 155 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से अली ने 40, श्रेयांश ने 38, ऋषभ ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में मीत ने चार, प्रत्यक्ष ने दो और वंश ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मीत को चुना गया।
विज्ञापन

क्रिकेट कोच अतहर अली ने मैच के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि रविवार को सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्ग में मैच होगा। जल्द ही 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सब जूनियर और जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें क्रिकेट उपकरण भी भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed