फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revealing murder of woman, nephew arrested

कलंजरी में हुई महिला की हत्या का खुलासा, भतीजा गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2021 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Revealing murder of woman, nephew arrested
मेरठ/जानीखुर्द। जानीखुर्द थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव में बुधवार को महिला कुमुद शर्मा (45) की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के जेठ के बेटे मानिक भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात के अनुसार, युवक चाची के साथ नाजायज संबंध बनाना चाहता था। महिला के विरोध करने पर चाकू से हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसपी देहात केशव कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि महिला मानिक भारद्वाज पुत्र संजय के हाथ में कई जगह चाकू के निशान हैं। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मानिक से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार किया। एसपी ने बताया कि मानिक ने तीन माह पहले भी चाची से अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया था। बुधवार सुबह महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान मानिक घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने भतीजे को थप्पड़ मार दिया। परिवार के लोगों से शिकायत की बात कही। इस पर युवक ने रसोई से चाकू लाकर चाची पर ताबड़तोड़ वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 17 निशान मिले। आरोपी ने महिला के मुंह में कागज और तकिया भी ठूंस दिया, ताकि चीख-पुकार सुनकर कोई बचाने न आ सके। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में भी शमिल रहा हत्यारोपी
मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि हत्यारोपी नजदीक का है। आसपास के लोगों से बातचीत के बाद पुलिस को महिला के भतीजे पर शक हुआ। मानिक के हाथ में सफेद पट्टी बंधी थी। चप्पल पर खून के छींटे, चेहरे व छाती पर नाखून के निशान मिले। इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया। मानिक ने साक्ष्य मिटाने के भी प्रयास किए। हत्या के बाद उसने घर जाकर दोबारा स्नान किया। अंतिम संस्कार के दौरान आरोपी शव को कंधा देने में सबसे आगे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed