फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revealing a gang stealing luxury car

मेरठ: पॉश कॉलोनी में खड़ी कर देते थे चोरी की कार, लग्जरी गाड़ी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Mon, 18 Nov 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Revealing a gang stealing luxury car
क्राइम ब्रांच ने बरामद की चोरी की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
मेरठ क्राइम ब्रांच और भावनपुर पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लग्जरी गाड़ी चोरी करने के बाद वह उसे पॉश कॉलोनी में खड़ी कर देते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव रूकनपुर भट्ठे के पास ब्रेजा गाड़ी से सरफराज निवासी न्यू गार्डन कालोनी फतेहउल्लापुर लिसाडीगेट को गिरफ्तार किया। सरफराज ने गढ़ रोड स्थित पॉश कालोनी गोल्फ कॉलोनी में चार गाड़ियां खड़ी होनी बताईं। साथ ही अपने साथियों के नाम महराज निवासी मकबरा डिग्गी रेलवे रोड व इमरान निवासी समर गार्डन कालोनी लिसाडीगेट बताए।
विज्ञापन

पुलिस ने कॉलोनी से चारों गाड़ियां कब्जे में ले लीं। आरोपी सरफराज ने बताया कि वह गाड़ियों को दिल्ली एनसीआर से चोरी कर उनके नंबर व चेसिस नंबर बदलकर बेच देते थे। वह दर्जनों गाड़ियों को इसी तरह से बेच चुके हैं।

सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी सरफराज की निशानदेही पर चोरी की पांच लग्जरी गाड़ी बरामद की हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह वाहन चोरों का बड़ा गैंग है।

नहीं जाती पुलिस की नजर
आरोपी सरफराज ने बताया कि वह पॉश कालोनी में चोरी की गाड़ियों को लाकर खड़ा कर देते थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। पॉश कालोनी में खड़ी गाड़ियों को कभी भी पुलिस शक की नजर से नही देख पाती और न ही कालोनी के लोग किसी भी गाड़ी के बारे में पूछताछ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed