फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Return of 26 Muslims to Hinduism at Yashveer Ashram in Muzaffarnagar

यूपी: नाजमा बन गई शारदा तो सलीम बना अजय, यशवीर आश्रम में 26 मुस्लिमों की कराई हिंदू धर्म में वापसी

Mon, 22 Nov 2021 07:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Nov 2021 07:31 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में सहारनपुर निवासी दो मुस्लिम परिवारों ने पुनः हिंदू धर्म अपना लिया है। यशवीर आश्रम में यज्ञ-हवन कर सभी लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया। सभी लोगों को गंगाजल आचमन कराने के बाद यज्ञ हवन में आहुति दिलाकर हिंदू धर्म की दीक्षा दिलाई गई। 

विज्ञापन
Return of 26 Muslims to Hinduism at Yashveer Ashram in Muzaffarnagar
दो मुस्लिम परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी इलाके के गांव बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में सोमवार को शुद्धि यज्ञ कर सहारनपुर जनपद के रहने वाले दो मुस्लिम परिवारों के 26 सदस्यों की पुनः हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। यज्ञ-हवन कर सभी लोगों के हिंदू नाम भी रखे गए।
विज्ञापन


बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में सोमवार को शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर के दो मुस्लिम परिवारों के 26 सदस्यों की शुद्धि कराते हुए उनकी पुनः हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। 
विज्ञापन


इसके तहत, सभी लोगों को गंगाजल आचमन कराने के बाद यज्ञ हवन में आहुति दिलाकर हिंदू धर्म की दीक्षा दिलाई गई। सभी को जनेऊ धारण कराते हुए उनके नए हिंदू नाम भी रखे गए। स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि सहारनपुर के रहने वाले दोनों परिवारों ने कुछ लोगों के दबाव में मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म के ठेकेदारों ने उनके आधार कार्ड भी बनवा दिए थे। अब भाजपा सरकार आने के बाद उनके हृदय परिवर्तन हुए और उन्होंने पुनः हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की थी। इसके चलते सोमवार को यशवीर आश्रम में सभी की शुद्धि कराकर उन्हें पुनः हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है।

इस तरह रखे गए धर्म परिवर्तन करने वालों के नाम

स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि पुनः हिंदू धर्म में आस्था जताने वाले मुस्लिमों के नाम भी बदल दिए गए हैं। इनमें असगर का महेंद्र, नाजमा का शारदा, आरिफ का सिद्धार्थ, गुलफ्शां का सोनिया, सगीर का अभय, अमजद का आरुष, समीना का साक्षी, इयाना का सोनाक्षी, सलीम का अजय, अकीला का सुशीला, समीर का अनिल, बिल्लाद का अनिरुद्ध, शाहिस्ता का सुनीता, इमराना का अनीता, जस्मीन का वंदना, आलिया का पूजा, इलिना का प्रतिभा, अख्तर का प्रदीप, शाहिस्ता का सपना, इराना का सविता, नाजरीन का जया, नसीरन का प्रीति, गुलफ्शां का सुमन, शकीनी का कविता, अहमद का कृष्णा और नदीम का कुलदीप के रूप में नामकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed