{"_id":"5ea886578ebc3e90470ceca6","slug":"retired-officer-distributed-two-lakh-rupees-of-pension-to-the-poor-meerut-news-mrt4796061172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाॅकडाउन के बीच रिटायर्ड अधिकारी ने दिखाई दरियादिली, गरीबों में बांटे पेशन के दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाॅकडाउन के बीच रिटायर्ड अधिकारी ने दिखाई दरियादिली, गरीबों में बांटे पेशन के दो लाख रुपये
Wed, 29 Apr 2020 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
मेरठ में एक रिटायर अधिकारी ने अपनी पेंशन के दो लाख रुपये झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को बांट दिए। कई लोगों ने उक्त रिटायर अधिकारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह लॉकडाउन में गरीब लोगों की मदद के लिए आए हैं। वह कौन और कहां से आए कुछ नहीं बताएंगे।
विज्ञापन
कोरोना जैसी महामारी से गरीब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ दानवीर उनकी मदद के लिए आगे भी आ रहे हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे एक रिटायर अधिकारी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों के पास पहुंचे। उनके हाथ में एक बैग था। उक्त व्यक्ति ने गरीब लोगों को एक-एक करके पैसा बांटना शुरू किया।
विज्ञापन
पैसा बंटते ही लोगों की वहां पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। मीडिया कर्मी भी वहां कवरेज के लिए पहुंचे। कई लोगों ने पैसे बांटने वाले व्यक्ति से पूछा कि आखिर वह कौन हैं और पैसा क्यों बांट रहे हैं।
विज्ञापन
उक्त व्यक्ति ने कहा कि यह पैसा उसकी पेंशन का है और वह इस आपातकाल में गरीब लोगों की मदद के लिए आए हैं। उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह एक विभाग से अधिकारी पद से रिटायर हुए हैं। लोगों का मानना है कि उक्त व्यक्ति ने करीब दो लाख रुपये गरीब लोगों में बांटे।