फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired Colonel son arrested shooter prashant! read the full news in one click

रिटायर्ड कर्नल का बेटा शूटर प्रशांत पहुंचा तिहाड़, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

Fri, 02 Jun 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 02 Jun 2017 07:33 PM IST
सार

प्रशांत पहुंचा तिहाड़, डीआरआई ने कोर्ट में किया पेश, डीआरआई की नोटिस पर खुद ही पहुंचा था दफ्तर, शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश, डीआरआई के मुताबिक स्लोवेनिया से अवैध ढंग से हथियार लाकर बेचने की बात कबूली

विज्ञापन
Retired Colonel son arrested shooter prashant! read the full news in one click
शूटर प्रशांत विश्नोई गिरफ्तार

विस्तार

शूटर प्रशांत विश्नोई को डीआरआई (डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस) की टीम ने शुक्रवार को पटियाला हाउस की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने प्रशांत को न्यायिक हिरासत (14 दिन) में तिहाड़ जेल में भेज दिया। डीआरआई के मुताबिक प्रशांत ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह स्लोवेनिया से अवैध ढंग से आधुनिक हथियार लाकर भारत में बेचता था। प्रशांत के घर पर छापेमारी के दौरान अवैध हथियार मिले थे। हथियार कई राज्यों में सप्लाई किए जा रहे थे। डीआरआई ने अपनी पूछताछ पूरी कर प्रशांत को कोर्ट में पेश कर दिया। वन विभाग का कहना है प्रशांत को रिमांड पर लेने के लिए वह सोमवार को कोर्ट में अर्जी लगाएंगे।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि 29 अप्रैल को डीआरआई की टीम ने सिविल लाइन में रिटायर कर्नल देवेंद्र कुमार विश्नोई के घर पर छापा मारा था। कर्नल के बेटे प्रशांत विश्नोई फरार था। उसके कमरे से अवैध हथियार और कारतूसों का जखीरा मिला था। 40 से अधिक आधुनिक हथियार और दो लाख कारतूस बरामद किए थे। इसके अलावा एक तेंदुए की खाल, वन्य जीवों के अवशेष और डीप फ्रीजर में मांस मिला था।

विज्ञापन

25 अवैध हथियार पकड़े थे

Retired Colonel son arrested shooter prashant! read the full news in one click
रिटायर्ड कर्नल का बेटा शूटर प्रशांत

वन विभाग ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो प्रशांत की धरपकड़ में लगी थी। एजेंसियों को धता बताते हुए प्रशांत डीआरआई के नोटिस पर दिल्ली में उसके दफ्तर पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक वह बुधवार को पहुंचा था। डीआरआई उससे पूछताछ कर रही थी। बृहस्पतिवार को उसकी गिरफ्तारी की सूचना आई।

शुक्रवार को डीआरआई ने प्रशांत को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। डीआरआई की दिल्ली जोनल यूनिट के एडिशनल डायरेक्टर राज कुमार दिग्विजय के मुताबिक प्रशांत से पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि प्रशांत ने स्लोवेनिया से अवैध ढंग से हथियार लाकर यहां बेचने की बात कबूल की है। उसके घर से बरामद हथियार और दूसरे साक्ष्य कोर्ट में पेश किए गए। इसकी प्रशांत ने पुष्टि की है। बड़ा नेटवर्क इस काम को कर रहा था। मामले में तीन आरोपियों को पहले जेल भेजा जा चुका है। हथियार किनको और किन राज्यों में बेचे गए और नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है। डीएफओ मेरठ अदिति शर्मा का कहना है सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में प्रशांत को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी लगाई जाएगी। उससे रिमांड पर लेकर वन्य जीवों के अवशेष, तेंदुए की खाल और मांस के बारे में पूछताछ की जाएगी। 

मामले की शुरूआत डीआरआई ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन लोगों की गिरफ्तारी से की थी। इसमें एक स्लोवेनिया का नागरिक शामिल है। आरोपी तुर्की एयरलाइंस से वाया इस्तांबुल स्लोवेनिया से आ रहे थे। इनके पास से 25 अवैध हथियार पकड़े गए थे। इनको पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों ने शूटर प्रशांत विश्नोई के नाम का खुलासा किया था। तब डीआरआई की टीम ने मेरठ में प्रशांत के घर पर छापा मारा था। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

प्रशांत पहुंचा तिहाड़, डीआरआई ने कोर्ट में किया पेश, डीआरआई की नोटिस पर खुद ही पहुंचा था दफ्तर, शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश, डीआरआई के मुताबिक स्लोवेनिया से अवैध ढंग से हथियार लाकर बेचने की बात कबूली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed