{"_id":"5fa8489a8ebc3e91b537e730","slug":"retired-bank-manager-sent-to-jail-in-case-of-fake-loan-meerut-news-mrt5101845194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लोन के मामले में रिटायर्ड बैंक मैनेजर को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी लोन के मामले में रिटायर्ड बैंक मैनेजर को जेल भेजा
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी लोन के मामले में रिटायर्ड बैंक मैनेजर को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मुंडाली निवासी राकेश कुमार ने वर्ष 2014 में खरखौदा निवासी रामकिशन से जयभीम नगर स्थित एक मकान खरीदा था। इसके बाद वे उसमें रहने लगे। करीब तीन साल बाद राकेश को जानकारी मिली कि किसी ने उनके मकान पर लोन ले रखा है। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इंदिरा चौक शाखा से लोन लिया गया है। मकान बेचने वाले रामकिशन ने पुरानी रजिस्ट्री के जरिए बैंक मैनेजर से सेटिंग करके लोन लिया था।
राकेश की शिकायत को पुलिस ने जांच में सही पाया तथा रामकिशन को जेल भेज दिया। बैंक मैनेजर की संलिप्तता को लेकर सिविल लाइन एसआई गजेंद्र सिंह जांच कर रहे थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि रामकिशन की जेल जाने की जानकारी मिलते ही आरोपी बैंक मैनेजर गंगानगर निवासी अरविंद मित्तल ने फाइल गायब कर दी। पुलिस ने बैंक अधिकारियों पर दबाव बनाया तो उन्होंने चुपचाप फाइल लाकर शाखा में रख दी। पुलिस ने फाइल मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई। जिसमें अरविंद मित्तल की मिलीभगत साबित हुई। इस पर पुलिस ने रविवार को अरविंद मित्तल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया। एएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस इस मामले में रिमांड का प्रयास कर रही है। इस मामले में कुछ और लोगों के जुड़े होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।