फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Results of semester examinations of colleges affiliated to CCSU started, B.Com LLB results declared

मेरठ : सीसीएसयू से संबद्ध काॅलेजों की सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट आने शुरू, बीकाॅम एलएलबी के परिणाम हुए घोषित

Mon, 28 Jun 2021 09:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Jun 2021 09:07 PM IST
सार

जितनी तेजी से मूल्यांकन हो रहा है उससे जुलाई महीने में सारे रिजल्ट जारी हो जाएंगे। इन अंकों के आधार पर अगले सम सेमेस्टर में प्रोन्नत किए गए छात्रों को अंक प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
Results of semester examinations of colleges affiliated to CCSU started, B.Com LLB results declared
सीसीएसयू फाइल फोटो

विस्तार

सीसीएसयू से सबद्ध काॅलेजों की विषम सेमेस्टर की दिसंबर-2020 परीक्षाओं के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। विवि ने सोमवार को बीकॉम-एलएलबी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। जुलाई महीने में विवि सारे रिजल्ट जारी कर देगा। 

विज्ञापन


विषम सेमेस्टर की दिसंबर-2020 की परीक्षाएं मार्च में शुरू हुई थी। 12 अप्रैल तक विवि ने 90 फीसदी परीक्षाएं खत्म करा दी थीं। इसके बाद लॉकडाउन लगने के कारण परीक्षाएं स्थगित हो गईं थी। जिससे इनका मूल्यांकन कार्य भी रुक गया था। कुछ दिन पहले विवि में चार केंद्रों पर दोबारा मूल्यांकन कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन


तेजी से मूल्यांकन के कारण विवि ने सोमवार को पहला बीकॉम-एलएलबी का रिजल्ट जारी कर दिया है। जितनी तेजी से मूल्यांकन हो रहा है उससे जुलाई महीने में सारे रिजल्ट जारी हो जाएंगे। इन अंकों के आधार पर अगले सम सेमेस्टर में प्रोन्नत किए गए छात्रों को अंक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिन छात्र-छात्राओं की विषम सेमेस्टर परीक्षा हुई थी, उनमें अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी की परीक्षाएं विवि नहीं करा रहा है, इन सभी को प्रोन्नत किया जाएगा। लेकिन अगर किसी छात्र-छात्रा ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा था तो उसको प्रोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed