{"_id":"5fb18fbd8ebc3e750249428c","slug":"results-of-more-than-100-colleges-of-b-ed-will-be-released-before-20-city-news-mrt511075824","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड के 100 से ज्यादा कॉलेजों का रिजल्ट 20 से पहले होगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड के 100 से ज्यादा कॉलेजों का रिजल्ट 20 से पहले होगा जारी
विज्ञापन

मेरठ। बीएड के 100 से ज्यादा कॉलेजों का रिजल्ट विवि 20 नवंबर से पहले जारी कर देगा। इससे हजारों छात्र-छात्राएं टीजीटी और पीजीटी के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। दूसरे कॉलेजों में भी तेजी से प्रैक्टिकल कराए जा रहे हैं, जिससे सभी का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सके।
विवि ने बीएड के कॉलेजों में पांच स्लॉट में प्रैक्टिकल कराने की तिथि दी हुई हैं। इन तिथियों के अनुसार 200 से अधिक कॉलेजों में प्रैक्टिकल कराए जा चुके हैं। जिन कॉलेजों ने प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे हैं, उनको सोमवार और मंगलवार तक हर सूरत में अंक भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 100 कॉलेजों का रिजल्ट दो-तीन दिन में ही जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि यह प्रयास किया जा रहा है कि जितने कॉलेजों का रिजल्ट तैयार होता रहेगा उसको जारी किया जाता रहेगा। छात्र समस्या निवारण केंद्र पर भी डिग्री-मार्कशीट बनाने में देेेरी की जा रही है, इसको लेकर परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि वह सोमवार को बैकलॉग देखेंगे। अगर कहीं पर देरी हो रही है तो उसको दुरुस्त किया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों की 15 हजार नियुक्तियों को लेकर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 27 नवंबर है।