फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Responsibility to spread awareness to Muslim councilors

प्रशासन ने मुस्लिम पार्षदों को सौंपी जनता को जागरूक करने की जिम्मेदारी

Tue, 07 Apr 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Responsibility to spread awareness to Muslim councilors
मेरठ। महानगर के मुस्लिम इलाकों में युवा गलियों में क्रिकेट खेल रहे हैं। बस्ती के लोग एक दूसरे के घरों पर जमा हो रहे हैं। राशन की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। क्षेत्र में बाहरी लोगों के आने और बीमार लोगों की जानकारी प्रशासन को नहीं दी जा रही है। इन समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन ने नगर निगम के मुस्लिम पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें नगर आयुक्त, एसपी सिटी, एडीएम सिटी आदि अधिकारियों ने पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराने को कहा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि वैसे तो मुस्लिम क्षेत्रों में गलियों के बाहर बल्लियां लगाई हुई हैं, लेकिन गलियों में युवा भीड़ के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। कई इलाकों में ऐसे भी परिवार देखे गए हैं, जो एक मकान में बैठकर भीड़ लगा रहे हैं। इससे कोरोना वायरस फैलने का डर है। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षद की बड़ी जिम्मेदारी है। सभी पार्षदों को चाहिए कि वह अपने अपने वार्ड के जिम्मेदार लोगों से वार्ता कर हर गली में लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराएं। कोई व्यक्ति सड़कों पर न घूमे। दुकानों पर भीड़ जमा न होने दें।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि राशन वितरण के दौरान लिसाड़ी गेट, जाकिर कॉलोनी और कई मुस्लिम इलाकों में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा। कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि अगर शहर में कहीं पर भी कोई बीमार है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। अगर कोई बाहरी व्यक्ति आपके क्षेत्र में आकर रह रहा है तो उसकी सूचना भी जिला प्रशासन को दें। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में लगातार सफाई और सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है वह चलता रहेगा। इस समय जनता के सहयोग की बहुत जरूरत है। बैठक में पार्षद इकरामुद्दीन, हाजी सईद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed