{"_id":"69ff4bfb0abde5294e0a6db0","slug":"respect-for-mother-by-making-poster-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105736-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पोस्टर बनाकर मां के प्रति जताया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पोस्टर बनाकर मां के प्रति जताया सम्मान
Sat, 09 May 2026 08:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 09 May 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। विकास खंड दौराला के प्राथमिक विद्यालय भराला में शुक्रवार को मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक के निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और मां के महत्व पर लघु भाषण से की गई। कक्षा एक से पांच तक के छात्र.छात्राओं ने मां का प्यार मां हमारी पहली गुरु और स्वच्छ भारत में मां की भूमिका जैसे विषयों पर रंग.बिरंगे पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र.छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका ममता, शालिनी शर्मा, कविता बालियान और रेशमा देवी ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।