फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   resignation of PVVNL director technical accpeted

पीवीवीएनएल निदेशक तकनीकी का इस्तीफा मंजूर

Thu, 17 Sep 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
resignation of PVVNL director technical accpeted
मेरठ। पीवीवीएनएल के निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल का इस्तीफा राजभवन से मंजूर हो गया है। अपर मुख्य सचिव एवं यूपीपीसीएल के चेयरमैन अरविंद कुमार ने इस आशय का पत्र पीवीवीएनएल को भेजा है। व्यवस्था होने तक निदेशक वाणिज्य आईपी सिंह को अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। शासन से जारी पत्र में कहा कि निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल द्वारा गत 26 जून को दिए त्यागपत्र को 11 जुलाई को राज्यपाल के पास स्वीकृति के लिए भेजा था। राज्यपाल ने त्यागपत्र स्वीकृत कर लिया है। निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल ने 10 अक्तूबर 2017 को निदेशक तकनीकी पद पर ज्वाइन किया था। उनका कार्यकाल दस अक्तूबर को खत्म होना था। डिस्कॉम के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि शासन से भेजा गया इस्तीफे की मंजूरी का पत्र उन्हें मिल गया है। इसे राजकुमार अग्रवाल को भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed