फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Residents of Mandi Chamaran stage a protest over the power crisis.

Meerut News: बिजली संकट से नाराज मंडी चमारान के लोगों का धरना-प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Residents of Mandi Chamaran stage a protest over the power crisis.
सरधना। मोहल्ला मंडी चमारान में बिजली संकट को लेकर धरना देते स्थानीय निवासी। संवाद
- ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था भी नाकाम, जर्जर खंभों से हादसे की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मंडी चमारान और प्रभात नगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी बिजली संकट से परेशान लोगों का शुक्रवार को सब्र टूट गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने और लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से नाराज लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार मंडी चमारान और प्रभातनगर की बिजली आपूर्ति एक ट्रांसफार्मर से होती है। करीब पांच दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। विद्युत निगम ने अस्थायी व्यवस्था के तहत दो छोटे ट्रांसफार्मर लगाए, लेकिन उनसे पूरे क्षेत्र की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। आए दिन लाइन में फॉल्ट होने और एक फेज लगातार गुल रहने से अधिकांश घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद निगम की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके अलावा क्षेत्र में बिजली के कई खंभे भी जर्जर हो चुके हैं, जिनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जर्जर खंभों को तत्काल बदलने और पर्याप्त क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। धरने की सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ रूपेश कुमार ने बताया कि एक फेज बंद होने की शिकायत मिलने पर तत्काल कर्मचारियों की टीम भेजकर आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है। क्षेत्र में जर्जर बिजली के खंभों का भी सर्वे कराया जाएगा और आवश्यकता अनुसार उन्हें शीघ्र बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed