फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Resentment Expressed Over Construction of Divider in Front of Mansarovar Colony

Meerut News: मानसरोवर कॉलोनी के सामने डिवाइडर निर्माण पर रोष जताया

Sat, 23 May 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Resentment Expressed Over Construction of Divider in Front of Mansarovar Colony
- पूर्व पार्षदों ने महापौर और नगर आयुक्त से की निर्माण रुकवाने की मांग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। मानसरोवर कॉलोनी के बाहर मुख्य मार्ग पर बन रहे डिवाइडर के निर्माण का विरोध करते हुए लोगों ने रोष जताया। पूर्व पार्षद सौरभ गौड़ सहित अन्य ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की समस्या बताई। पूर्व पार्षद ललित नागदेव ने महापौर को पत्र लिखकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएमओ कार्यालय के पास के दो मुख्य मार्गों को बंद न किया जाए।
पूर्व पार्षद सौरभ गौड़, रचित गुलाटी और मानसरोवर कॉलोनी के लोगों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि यह मार्ग करीब 50 वर्षों से खुले हैं। ये क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि इन रास्तों को बंद किया गया तो लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। ये मार्ग साकेत से मानसरोवर तक इनर रिंग सड़क के रूप में उपयोग होते हैं। साकेत रोड पर ट्रैफिक बढ़ने पर वाहन चालक इन्हीं रास्तों का उपयोग करते हैं। मार्ग बंद होने से ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा और हादसे की संभावना भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि सड़क के दोनों ओर गतिरोधक बनाए जाएं। इससे वाहन नियंत्रित गति से गुजरेंगे और डिवाइडर बंद नहीं करना पड़ेगा। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने दोबारा सर्वे कराने का आश्वासन दिया। वहीं, पूर्व पार्षद ललित नागदेव ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया को पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि डिवाइडर के निर्माण को रोका जाए। मानसरोवर कॉलोनी का रास्ता बंद न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed