फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reports reached after the dead body, many people were corona infected

शव के बाद पहुंची रिपोर्ट, कई लोग हुए कोरोना संक्रमित

Sat, 02 Jan 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Reports reached after the dead body, many people were corona infected
मेरठ। शहर में भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन ऐसे चौंकाने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं, जिनमें लापरवाही बरतने से लोग संक्रमित हो रहे हैं। मोहनपुरी निवासी एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसका शव घर लाया गया। आसपास के लोग भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मौत के बाद इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में आसपास के लोगों ने जांच कराई तो कई अन्य लोग भी संक्रमित मिले। सीएमओ ने इस पूरे मामले में जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

एक अधिकारी के अनुसार, मोहनपुरी निवासी एक व्यक्ति को 28 दिसंबर को मेडिकल थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल ने शव को परिजनों को सौंप दिया था और परिजन शव को घर ले आए थे। आसपास के अन्य लोग भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, जब पता चला कि मरने वाले व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गम में शामिल हुए लोगों में से चार लोग अभी तक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। कुछ लोगों ने अभी टेस्ट भी नहीं कराया है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। यहां के स्थानीय लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed