फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   reports of three samples is release today

कोरोना का खौफः तीन सैंपलों की आज आएगी रिपोर्ट

Sat, 07 Mar 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
reports of three samples is release today
कोरोना का खौफ: आज आएगी तीनों सैंपलों की रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना की जांच के लिए भेजे गए तीनों सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार रात तक नहीं आई। सीएमओ का कहना है रिपोर्ट शनिवार को आएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह इस बीमारी से निपटने को तैयार है।
बृहस्पतिवार को भाई-बहन और एक युवती में कोरोना के जैसे लक्षण मिले थे। इनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर पर ही आइसोलेशन में रखा है। संदिग्ध युवक चीन के वुहान शहर से करीब एक माह पहले लौटा था। उसकी 28 दिन तक निगरानी की गई थी। वह ठीक था। पिछले दिनों वह दिल्ली और आगरा गया था। वहां कुछ विदेशी लोगों से मिला था। अब उसे खांसी, जुकाम और बुुखार है। इसके अलावा उसकी बहन में भी इसी तरह के लक्षण पाए गए। इसके बाद दोनों के सैंपल भेजे गए हैं। जिस युवती के सैंपल भेजे गए हैं वह दिल्ली के एक होटल में जॉब करती है। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में भय का माहौल व्याप्त है। केंद्र और राज्य सरकारें भी इसको लेकर चिंतित हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिए हैं निर्देश
1. दिन में कई बार हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोएं।
2. यदि सेनीटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं तो सुनिश्चित करें, कि इसमें 60 प्रतिशत या अधिक अल्कोहल हो।
3. यदि किसी व्यक्ति को बुखार है और वो खांस या छींक रहा है तो उससे 2 मीटर की दूरी बना कर रखें।
4. भीड़ में ना जाएं, भीड़ - भाड़ वाले स्थान जैसे होटल, मॉल आदि से दूरी बनाएं।
5. अपनी आंख, नाक व चेहरे को न छुएं।
6. अनावश्यक यात्रा से बचें।
7. यदि आपको खांसी अथवा जुकाम है तो अपने चेहरे को कवर करके रखें।
8. खूब पानी व तरल पदार्थ लें।
9. मांसाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, फल-सब्जियां खाएं।
10. ठंडे व बासी खाना खाने से बचें।
11. नियमित रूप से कपड़ों को धोएं।
12. कमरा साफ व हवादार बनाएं।
13. साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed