फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   report to dm

डीएम को भेजी 117 शस्त्र लाइसेंस की निलंबन रिपोर्ट

Sun, 29 Dec 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
report to dm
डीएम को भेजी 117 शस्त्र लाइसेंस की निलंबन रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। शहर के चार थाना प्रभारियों ने 117 शस्त्र लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति रिपोर्ट शनिवार को डीएम को भेज दी। पुलिस ने कहा कि मानक पूरे नहीं करने के कारण इनके लाइसेंस निरस्त होने चाहिए।
20 दिसंबर को हुए उपद्रव के बाद डीएम ने 117 शस्त्र लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजने की बात कही थी। सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस ने लाइसेंस धारकों को नोटिस भिजवाए थे। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन नहीं हुआ। उपद्रवी सरकारी संपत्ति तोड़ रहे थे, पथराव और गोलियां चला रहे थे। पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपद्रवियों से सीधे मुकाबला कर रहे थे। ऐसे मेें कोई भी लाइसेंसधारी घर से नहीं निकला, ना ही पुलिस का सहयोग किया। इसको देखते हुए उनके लाइसेंस निरस्त होने चाहिए। लिसाड़ीगेट, कोतवाली, ब्रह्मपुरी और नौचंदी पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं नोटिस मिलने के बाद लाइसेंस धारकों में खलबली मची है। वह पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से लाइसेंस बचाने के लिए सिफारिश में लगे हैं।
विज्ञापन

गोलियों का हिसाब देना होगा
शस्त्र लाइसेंस धारकों को गोलियों का लेखा जोखा भी पुलिस प्रशासन को देना होगा। कारतूस कहां प्रयोग किया और उनके खोखे कहां हैं। कई लाइसेंस धारकों के पास इसकी जानकारी नहीं है। यह कारण भी उनके लाइसेंस निरस्त होने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रवियों को भी बेची गोली
बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने लाइसेंस धारकों से कारतूस खरीदे हैं। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस की भी जांच होगी। कहीं उपद्रव में लाइसेंसी शस्त्र से तो गोलियां नहीं बरसाईं गईं।

वर्जन=====
जिन जगहों पर उपद्रव हुआ है, वहां के शस्त्र लाइसेंस धारकों को पहले नोटिस किया गया। अब उनके लाइसेंस पर कार्र्रवाई होनी है। पुलिस ने 117 लाइसेंस के निलंबन की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी है। अभी पुलिस की जांच चल रही है।
-डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed