{"_id":"61d355cb15b13803313065d0","slug":"report-ready-in-gandhi-ashram-case-meerut-news-mrt5719763167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी आश्रम की जमीन को वापस लेगा प्रशासन, रिपोर्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी आश्रम की जमीन को वापस लेगा प्रशासन, रिपोर्ट तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी आश्रम की जमीन वापस लेगा प्रशासन, रिपोर्ट तैयार
मेरठ। प्रशासन गांधी आश्रम की जमीन को अपने कब्जे में लेगा। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है। सोमवार को एडीएम वित्त पंकज वर्मा, एसडीएम सदर संदीप भागिया सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने जमीन का निरीक्षण किया। पांच महीने में डीएम ने दूसरी बार जमीन का निरीक्षण कराया है।
राम सहाय इंटर कॉलेज के सामने गांधी आश्रम की 15 हजार गज जमीन है। शहर के बीचों-बीच स्थित जमीन पर कई बड़े लोगों की नजरें लगी हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन अब इसे अपने अधिकार में लेना चाहता है। इससे जमीन का सही उपयोग किया जा सके। शासन के आदेश आने के बाद ही प्रशासन हरकत में आया है।
इस जमीन को गांधी आश्रम को दान में दिया गया था। जमीन पर सिटी ट्रांसपोर्ट की परिवहन बसों को खड़ा किया जा रहा है। यहां दिन में असामाजिक तत्व आकर पार्टी करते हैं। डीएम के. बालाजी ने बताया कि अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।