फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report of murder filed on six police personnel

छह पुलिस कर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Report of murder filed on six police personnel
छह पुलिस कर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध पर नहटौर में हुए उपद्रव के दौरान सुलेमान की मौत के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गत 20 दिसंबर को नहटौर में उपद्रव के दौरान गोली लगने से अनस और सुलेमान की मौत हुई थी। जबकि सलमान, कफील व ओमराज गोली लगने से घायल हुए थे। दरोगा आशीष तोमर, स्वाट टीम का सिपाही मोहित समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अनस को .32 बोर व सुलेमान को 9 एमएम की गोली लगी थी।
विज्ञापन

सुलेमान के भाई शुएब ने शनिवार को नहटौर थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षण राजेश सोलंकी, कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक आशीष तोमर, स्वाट टीम के सिपाही मोहित व तीन अन्य पुलिसकर्मी सुलेमान को घर से घासमंडी के पास मदरसे के सामने वाली गली में ले गए। सिपाही मोहित ने अन्य पुलिसकर्मियों के कहने पर गोली मारकर सुलेमान की हत्या की। उधर, नहटौर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed