फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report has been filed against SP MLA Nahid Hasan in Shamli

सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Fri, 30 Oct 2020 10:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Oct 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Report has been filed against SP MLA Nahid Hasan in Shamli
सपा विधायक नाहिद हसन ने थाने में हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

शामली में कोतवाली में पहुंचकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने सपा विधायक नाहिद हसन और उनके 30-40 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके खिलाफ सपा विधायक नाहिद हसन ने दो नवंबर को जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। 

विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को पीएसी के जवानों के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा नगर में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपने समर्थकों के साथ कोतवाली कैराना गए थे और पुलिस पर पीड़ितों को ही जेल भेजने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस दौरान नाहिद हसन की कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा से काफी नोकझोंक भी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व उनके 30-40 अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नाग-नागिन का जोड़ा देख किसान की हार्ट अटैक से मौत, गांव में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि सपा विधायक नाहिद हसन सहित 30-40 समर्थकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और धारा 144 के उल्लंघन के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed