फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: report against constable illegal recovery note viral

एसएसपी के आदेश पर सिपाही गिरफ्तार: वायरल हुई थी अवैध वसूली की सूची, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 08 Apr 2022 05:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Apr 2022 05:58 PM IST
सार

अवैध वसूली और मोबाइल लूट के मामले में सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की अवैध वसूली का पर्चा वायरल करने का भी शक गिरफ्तार पर ही है।

विज्ञापन
Meerut News: report against constable illegal recovery note viral
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के टीपी नगर में महिला से अवैध वसूली और मोबाइल लूट के आरोप में निलंबित सिपाही ओमवीर के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में पुलिस की वसूली का पर्चा वायरल हुआ है। शक जताया जा रहा है कि उस के पीछे भी सिपाही ओमवीर का हाथ है। 

विज्ञापन


टीपी नगर के किशनपुरा में रहने वाली एक महिला ने 28 मार्च को आरोप लगाया था कि सिपाही ओमवीर ने रुपये न देने पर उनके बेटे से 70 हजार रुपये कीमत का मोबाइल लूट लिया। एसपी सिटी की रिपोर्ट में ओमवीर पर आरोप सही साबित हुए थे तो एसएसपी ने ओमवीर को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


अब एसएसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ लूट का मुकदमा बागपत राेड स्थित टीपी नगर थाने में दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि सिपाही ओमवीर पर लगे आरोप जांच में सही मिले तो कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: दबोचे गए लूट के पांच आरोपी, गोली लगने से तीन बदमाश घायल, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

एएसपी के नाम का भी किया था गलत इस्तेमाल
आरोपी ने महिला से अपने को एएसपी ब्रह्मपुरी की टीम में शामिल बताते हुए रौब गालिब किया था। इस मामले की जांच की गई थी। एएसपी की टीम में सिपाही ओमवीर कभी नहीं रहा है। जांच में यह भी सामने आया था कि ओमवीर पर टीपी नगर और परतापुर थाने से पहले भी विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। ओमवीर का मलियाना चौकी में तैनात रहते हुए रिश्वत लेने का भी वीडियो वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें: शामली में हुआ था डबल मर्डर: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, सदमे में बेटी बेहोश, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, हर आंख हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed