{"_id":"5e45aac88ebc3ee607611899","slug":"report-against-clerk-on-arrear-grab-sardana-news-mrt468841663","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरियर की रकम हड़पने पर लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरियर की रकम हड़पने पर लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

रोहटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा से करीब 13 साल पहले सेवानिवृत्त हुईं दो एएनएम के एरियर के सवा तीन लाख रुपये को पूर्व में तैनात रहे वरिष्ठ लिपिक द्वारा गबन करने का मामला सामने आया है। पीड़िता तभी से अपने रुपये लेने के लिए विभाग के चक्कर काट रही थीं। अब शासन के आदेश पर आरोपी वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी लिपिक इस समय शामली स्थित सीएचसी पर तैनात है।
रोहटा सीएचसी पर कुसुमलता व प्रेमलता एएनएम के रूप में तैनाती थीं। दोनों साल 2003 व 2006 में सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। आरोप था कि इस केंद्र पर तैनात रह चुके वरिष्ठ लिपिक पूरन सिंह ने दोनों के सवा तीन लाख गबन कर लिए। बृहस्पतिवार को शासन के आदेश पर सीएचसी पर तैनात एमओआईसी डॉ. सुधीर कुमार को हटाकर विपिन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। उनकी तरफ से वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जांच की गई तो अभिलेखों में पाया गया कि पूरन सिंह ने एरियर के पात्र लाभार्थियों को लेकर दो फर्जी महिलाओं को खड़ा कर सवा तीन लाख रुपये धोखाधड़ी कर गबन कर लिए हैं। वहीं इस संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि एमओआईसी डॉ. सुधीर कुमार को हटा दिया है। शासन के आदेशानुसार अब विपिन कुमार की तरफ से पूर्व एमओआईसी और वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ तहरीर दी गई है। जबकि एसओ उपेंद्र सिंह का कहना है कि डॉ. सुधीर कुमार पहले से रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। इसलिए अब दो रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकती, लेकिन हम इस तहरीर को अपनी जांच में शामिल करेंगे।