{"_id":"5d2ce7288ebc3e6cf805e7bb","slug":"report-abuse-of-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से हो दुर्व्यवहार तो दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से हो दुर्व्यवहार तो दें सूचना
Tue, 16 Jul 2019 02:20 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
अगर कोई व्यक्ति किसी भी बालिका पर अश्लील कमेंट करे, उसे बहलाने फुसलाने का काम करे तो तुरंत पुलिस, 100 नंबर या 1090 नंबर हेल्पलाइन पर सूचना दें। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में है। इसको लेकर पुलिस बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चल रही है। सोमवार को अभियान के तहत मवाना रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में एसआई शिवध्यान सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रेनू अग्रवाल तथा मुख्य अतिथि प्रीति त्यागी ने किया। वहीं एसआई शिवध्यान सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा को लेकर भी कई टिप्स दिए। उन्होंने छात्राओं को अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं ने उनसे कई सवाल भी पूछे। छात्रा मंतशा, आयशा और सना ने पूछा कि अगर कोई पुलिस कर्मी ही किसी महिला से छेड़खानी करता है तो कैसे न्याय मिलेगा। इस पर एसआई ने कहा की कानून सबके लिए एक है। जो गलती करेगा उसको सजा भुगतनी पडे़गी।
एक शिक्षिका ने कहा कि कई वार शिकायत के दौरान हेल्पलाइन पर बैठे पुलिस कर्मियों का व्यवहार अच्छा नहीं होता। वह शिकायत टालते नजर आते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा सकती है। इस दौरान प्रधानाचार्या ने थाने की महिला सिपाही सोनिया का सम्मान किया। यहां सुषमा त्यागी, दिव्या, ललिता, कुसुम, पूजा, रेनू सिंह, ऋचा, कोमल, संध्या, प्रतिभा शर्मा और गीतांजलि आदि मौजूद रहीं।