फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   remote se bijli chori karne waale gang ka parda faash

रिमोट से बिजली चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश   

Tue, 10 Jul 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
remote se bijli chori karne waale gang ka parda faash
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वेस्ट यूपी में रिमोट से बिजली चोरी कर विद्युत विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश हो गया। ये गिरोह मीटर में डिवाइस लगाकर बिजली चोरी करता था। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर इलेक्ट्रानिक डिवाइस और रिमोट बरामद किए हैं। 400 रुपये की यह डिवाइस दो हजार रुपये में घरों में लगाते थे, जिससे बिजली चोरी होती थी। 
विज्ञापन

एडीजी जोन प्रशांत कुमार, एसएसपी राजेश कुमार और एएसपी सतपाल सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। जिसमें मीटर में डिवाइस लगाकर बिजली चोरी करने वाले गैंग के दोनों आरोपी साजिद पुत्र सगीर निवासी शाहपीर गेट कोतवाली व संजय रस्तौगी (डिवाइस बेचने वाला दुकानदार) पुत्र एमपी रस्तौगी निवासी 137/7 बी शास्त्रीनगर को मीडिया के सामने पेश किया। एडीजी ने बताया है कि प्रमुख सचिव ऊर्जा ने पुलिस महकमे को पत्र जारी किया था। जिसमें बताया गया कि रिमोट से बिजली चोरी करने वाला गिरोह मेरठ में एक्टिव है। जो मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, सहारनपुर समेत कई जिलों के घरों में डिवाइस लगा चुका है। जिससे बिजली विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लग रहा है। 
विज्ञापन

जिस पर एएसपी सतपाल सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह व इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल की टीम को लगाया गया। जिन्होंने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मीटर में लगने वाली 43 डिवाइस और बिजली को कंट्रोल करने वाले रिमोट बरामद किए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि यह डिवाइस 400 रुपये में प्रह्लाद नगर लिसाड़ीगेट में संजय इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान पर मिलती है। आरोपी संजय ने बताया कि वह भगीरथ मार्केट दिल्ली से 250 रुपये में इस डिवाइस को खरीदता था। डिवाइस को घरों में 2-3 हजार रुपये में लगाते हैं। रिमोट से यह डिवाइस कंट्रोल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कई जिलों में फैला नेटवर्क 
 प्रेसवार्ता में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कई जिलों में इस गिरोह का नेटवर्क फैला हुआ है। घरों में डिवाइस लगाकर बिजली चोरी कराने का ठेका तक दिया जाता है। यह गिरोह बिजलीघर के आसपास रहता है। बिजली का बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को मीटर में डिवाइस लगाने की सलाह दे देते है। इसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। 

करोड़ों का लगा था फटका 
प्रेसवार्ता में मौजूद एसपी विजिलेंस अरविंद पांडेय ने बताया कि बिजली ज्यादा खर्च होने के बावजूद बिल कम आने की शिकायतें काफी दिनों से कई कॉलोनियों से मिल रही थीं। बिल देने वाले या मीटर चेक करने वाले भी इस गिरोह तक नहीं पहुंच पा रहे थे। रिमोट से यह गिरोह बिजली चोरी कर करोड़ों का फटका विभाग को लगा चुका है।


ऐसे काम करती डिवाइस 
इस डिवाइस को केडसू एम डिजिटल वायरलेस रिमोट कंट्रोलर कहां जाता है। मीटर के अंदर सील वाले तार को काटकर इस डिवाइस को फिट किया जाता है। यह डिवाइस मोबाइल की चिप जैसी होती है। इस डिवाइस को कंट्रोल रिमोट करता है। जिससे मीटर बंद हो जाता और बिजली का संचालन जारी रहता है। रिमोट फिर से दबाने पर डिवाइस की पिन हट जाती और मीटर चलने लगता है। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed