फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relatives gave drink to liquor of woman and made video

यूपी: करीबी रिश्तेदार ने पहले पिलाई शराब, फिर बनाई अश्लील वीडियो, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Relatives gave drink to liquor of woman and made video
यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश में शामली शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने करीबी रिश्तेदार पर बाग में बुलाकर शराब पिलाने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पति उससे अलग रहता है और बच्चों के लिए खाना खर्चा भी नहीं देता। इसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रही है। पीड़िता के मुताबिक उसने अपने एक करीबी रिश्तेदार से कुछ रुपये उधार मांगे थे। पीड़िता का आरोप है कि रिश्तेदार ने उसे रुपये देने के बहाने मोहल्ले के निकट बुलाया। वहां से आरोपी उसे निकट के बाग में ले गया। आरोप है कि रिश्तेदार ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसकी वीडियो बना ली। आरोप है कि रिश्तेदार ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेकिन महिला अब अपने बयान से मुकर रही है और आरोपी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार कर रही है। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed