फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relationship with girlfriends, youth gave a devastating death to friend

गर्लफ्रेंड से बनाए ताल्लुक, प्रेमी युवक ने दोस्त को दी खौफनाक मौत

Wed, 28 Feb 2018 11:21 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 28 Feb 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Relationship with girlfriends, youth gave a devastating death to friend
रवि का फाइल फोटो और लाल घेरे में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

गर्लफ्रेंड से ताल्लुक बनाने पर प्रेमी युवक ने अपने दोस्त को ऐसी खौफनाक मौत दी कि जानकर आप भी चौंक जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


बागपत में निबाली गांव के छात्र रवि धामा की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर उसके ही दोस्त ने बलकटी से गर्दन काटकर की। पुलिस ने इसका खुलासा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलकटी, दो मोबाइल और बाइक बरामद की। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


निबाली गांव निवासी बीए का छात्र रवि धामा पुत्र धन्ना सिंह 21 फरवरी की रात को घर से लापता हो गया। 23 फरवरी को उसका शव मीतली के जंगल में पड़ा मिला। उसकी गर्दन काटकर हत्या की। इस मामले में मृतक के भाई मनोज धामा ने रोबिन निवासी कैडवा के खिलाफ बागपत कोतवाली में दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सर्विलांस की मदद व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अनुज कुमार पुत्र किशनपाल निवासी मुजखिपुर थाना जानी जनपद मेरठ, हाल टटीरी जनपद बागपत का नाम प्रकाश में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी अनुज कुमार बचपन से ही निबाली में अपने मामा के घर ही रहता था। उसकी रवि धामा से दोस्ती थी। इस बीच रवि के ताल्लुक आरोपी अनुज की गर्लफ्रेंड से हो गए। इसका अनुज ने विरोध किया, लेकिन रवि नहीं माना। इस पर अनुज ने हत्या की योजना बनाई।

पढ़ें : कांस्टेबल की करतूत से हर कोई हैरान, आरोपी के पिता बोले- मामला समझ से बाहर

Relationship with girlfriends, youth gave a devastating death to friend
बलकटी और दो मोबाइल बरामद - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद रवि को अपनी एक और गर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए कहा और उसे पाबला गांव चलने के लिए उकसाया। 21 फरवरी की रात में वह रवि को बाइक पर पाबला गांव ले गया और वापस लौटते समय जंगल में बाइक रोकी और बलकटी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और बलकटी से काटकर उसकी हत्या कर दी। उसका शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। मृतक का मोबाइल उठाकर अपने साथ ले गया। बलकटी को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी अनुज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई बलकटी, स्टेशन के पास से मृतक का मोबाइल फोन, बाइक एवं उसके घर दूसरा मोबाइल फोन, जिससे पहले धमकी दी, बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। पुलिस ने इस मामले में नामजद कराए रोबिन को क्लीन चिट दे दी।

बदला लेने के लिए बलकटी से किए वार
एसपी ने बताया हत्यारोपी अनुज ने रवि धामा की हत्या का प्लान पहले से ही तैयार कर रखा था। हिंदी फिल्मों की थ्योरी पर ही उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। 21 फरवरी को वह घर से ही बलकटी अपने साथ लेकर गया था। एक माह पहले ही हत्या की धमकी रवि को दी।

दिल्ली से खरीदी बलकटी
रवि धामा हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी अनुज ने बताया कि जिस बलकटी से काटकर उसने अपने दोस्त की हत्या की, वह उसने दिल्ली से खरीदी थी।  

खुलासे से परिजन नहीं है संतुष्ट
पुलिस के रवि हत्याकांड का खुलासा करने से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं है। भाई मनोज ने कहा हत्याकांड में कई युवक शामिल रहे होंगे, क्योंकि अकेला अनुज उसकी हत्या नहीं कर सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed