फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration of counting in professional courses

प्रोफेशनल कोर्सों में गिनती के रजिस्ट्रेशन

Tue, 28 May 2019 03:59 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 28 May 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
Registration of counting in professional courses
सीसीएसयू फाइल फोटो
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए सोमवार शाम तक 22514 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। एकतरफ जहां बीए, बीएससी और बीकॉम में खूब रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं वहीं, एलएलबी को छोड़कर बाकी प्रोफेशनल कोर्सों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

 सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों की बात करें तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्सों में 142851 सीटें हैं। बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 54 हजार से ज्यादा, बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 4600 और सेल्फ फाइनेंस में 22000 से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टैटिस्टिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 20 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 2840 सीटें हैं। 12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं।
विज्ञापन

अब तक सबसे ज्यादा बीए में 10 हजार के करीब फार्म भरे गए हैं। दूसरे नंबर पर बीकॉम कोर्स है। तीसरे नंबर पर बीएससी बायो-मैथ-स्टैटिस्टिक्स है। चौथे नंबर पर बीएससी कृषि को छात्र-छात्राएं चुन रहे हैं। प्रोफेशनल कोर्सों में बुरा हाल है। इनमें रजिस्ट्रेशन की संख्या बेहद कम और धीमी है, जबकि सात जून रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। कई कोर्स तो ऐसे हैं जिनमें अभी तक एक-एक रजिस्ट्रेशन ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं बीए-बीएससी-बीकॉम के अलावा कोर्स
सीसीएसयू से संबद्ध एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे कोर्स भी हैं। इनमें पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी कोर्स खूब पसंद किया जा रहा है। इंटीग्रेटिड बीए-बीएड और चार वर्षीय बीएलएड भी किया जा सकता है। इसके अलावा बीबीए, बीसीए, कैंपस में संचालित बीकॉम ऑनर्स, बीएफए, बीजेएमसी, बीएमएलटी, बीएमएम मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बीओटी ऑकुपेशनल थेरेपी, बीपीटी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीएससी ऑनर्स, बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएसी कंप्यूटर एप्लीकेशन ग्रुप, बीएससी केमेस्ट्री सीबीसीएस कैंपस, बीएससी फूड माइक्रोबायोलॉजी, बीवॉक और बीआरडीआईटी जैसे कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed