फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration did not take place three days after the purchase center opened

क्रय केंद्र खुलने के तीन दिन बाद नहीं हुआ पंजीकरण

Sun, 04 Apr 2021 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Registration did not take place three days after the purchase center opened
क्रय केंद्र खुलने के तीन दिन बाद नहीं हुआ पंजीकरण
विज्ञापन

खरखौदा। उत्तर प्रदेश शासन ने किसानों की गेहूं खरीद को लेकर 1 अप्रैल से सभी क्रय केंद्रों को व्यवस्थित ढंग से शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ क्रय केंद्र खुलने के तीन दिन बाद भी पंजीकरण प्रक्रिया नहीं शुरू हो पाई है। लेकिन साइट ठप होने के कारण गेहूं खरीद नहीं हो सकी। शनिवार को गेहूं क्रय केंद्रों की जांच को पहुंचे एडीएम प्रशासन से किसानों व केंद्र प्रभारियों ने इस मामले की शिकायत की है।
केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रतिवर्ष 1 अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों को शुरू कर दिया जाता था। इस वर्ष भी 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकार गेहूं खरीद का कार्य करेगी। 1 अप्रैल से सभी गेहूं क्रय केंद्रों को खोलने के निर्देश भी कर दिए गए हैं। जहां खरखौदा क्षेत्र में खरखौदा किसान सहकारी समिति नंबर 1, कैली किसान सहकारी समिति व बिजौली किसान सेवा सहकारी समिति तीनों पर गेहूं खरीद किया जाना है।
विज्ञापन

खरखौदा क्रय केंद्र पर शनिवार को खरखौदा कस्बा निवासी पहला किसान गेहूं लेकर पहुंचा, लेकिन क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने से पहले पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण न होने पर किसान को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को होगा 1955 रुपये का भुगतान
प्रदेश सरकार ने पिछले सत्र में भी किसानों से लेबर चार्ज के रूप में 20 प्रति क्विंटल नगद ले लिया था। पहले किसानों को विश्वास दिलाया जाता रहा कि पिछले वर्षों की भांति लेबर चार्ज बकाए में जुड़ कर मिल जाएगा, लेकिन बाद में किसानों से लिया गया। इस वर्ष भी गेहूं का मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है लेकिन किसानों को बाद में केवल 1955 रुपये प्रति क्विंटल का ही भुगतान होगा।
गेहूं क्रय केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
बहसूमा/मवाना। शनिवार दोपहर जिलाधिकारी के बालाजी ने शनिवार को रामराज स्थित अनाज मंडी में स्थापित गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं मवाना में उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने भी नवीन मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एफसीआई गेहूं खरीद केंद्र के संचालक सतेंद्र कुमार पीसीएफ गेहूं खरीद केंद्र के संचालक सचिन कुमार से गेहूं के तौलने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स कांटों की गहनता से जंाच की। उन्होंने संचालकों से गेहूं की आवक कब तक होने तथा किसानों को अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूक करने व गेहूं के बारदाने के की जानकारी जुटाई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने कहा कि गेहूं का क्रय रुपये 1975 प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा। गेहूं क्रय की धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। यदि किसी किसान भाई का गेहूं क्रय केंद्र के समाप्ति समय पर किया जा रहा है, तो उसका गेहूं क्रय करने के उपरांत ही क्रय केंद्र बंद होगा। संवाद

मंडी में गेहूं खरीदने के लिए क्रय केंद्र तैयार
सरधना। मंडी परिसर में सरकारी गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र तैयार हो गया है। केंद्र प्रभारी गरुण यादव ने बताया कि इस बार 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीद की जा रही है। एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र खोला जा चुका है। गेहूं खरीद केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी। किसान जन सेवा केंद्र, स्मार्ट फोन के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त उतराई, छनाई और सफाई के लिए बीस रुपये प्रति क्विंटल किसानों को खुद वहन करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed