फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registered workers in labor department did not get free ration

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को नहीं मिला मुफ्त राशन

Fri, 03 Apr 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Registered workers in labor department did not get free ration
मेरठ। केंद्र सरकार के आदेश के बाद भी श्रम विभाग में रजिस्टर्ड श्रमिकों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से निशुल्क राशन नहीं मिल पा रहा है। दो दिन में कतारों में लग रहे इन श्रमिकों को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ रहा है। यह हाल जिले की अधिकतर राशन दुकानों का है। इसकी शिकायत श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से भी की गई है। बृहस्पतिवार को फाजलपुर नई बस्ती स्थित कोटेदार सुरेंद्र कुमार की दुकान पर पहुंचे श्रम विभाग में रजिस्टर्ड श्रमिकों से अमर उजाला ने बात की।
विज्ञापन

नहीं मिला निशुल्क राशन
फाजलपुर नई बस्ती निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह श्रम विभाग में रजिस्टर्ड है। राशन कार्ड भी उनके पास है। इसके बाद भी उन्हें निशुल्क राशन नहीं मिला। दो दिन से परेशान हैं।
विज्ञापन

अखबार में पढ़ा था
राजो देवी का कहना है कि हमने टीवी में भी सुना और अखबारों में भी पढ़ा कि पंजीकृत मजदूरों को निशुल्क तीन माह राशन मिलेगा। दो दिन से राशन की दुकान पर आ रहे हैं। लेकिन राशन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन नहीं ले रही कार्ड
संतोषी का कहना है कि श्रम विभाग के कार्ड के साथ साथ हमारे पास राशन कार्ड भी है। राशन डीलर बोलता है कि मशीन उनके कार्ड को स्वीकार नहीं कर रही है। अब हमें राशन कैसे मिलेगा।
मशीन में तुम्हारा नाम नहीं
कौशल्या का कहना है कि सरकार ने निशुल्क राशन देने की घोषणा की है। राशन डीलर कहता है मशीन में तुम्हारा नाम नहीं है।
प्रूफ भी दिखा दिया
अशोक ने बताया कि मैंने तो श्रम विभाग में रजिस्टर्ड होने का प्रूफ भी दिखा दिया। इसके बाद भी राशन नहीं मिला। दो दिन से परेशान हूं।
बिना बात परेशान हैं
रेखा का कहना है कि अगर फ्री में राशन नहीं देना था तो सरकार को झूठी घोषणा क्यों की। बेकार में परेशान हो रहे हैं।
मशीन में अपडेट नहीं श्रमिक
कोटेदार सुरेंद्र कुमार का कहना है कि कई परिवारों के पास श्रम विभाग का रजिस्ट्रेशन कार्ड है। राशन कार्ड भी है। लेकिन मशीन में इनका रिकॉर्ड अपडेट नहीं है। वह उनके डिटेल स्वीकार नहीं कर रही है। कार्ड स्वीकृत होने पर ही राशन दिया जा सकता है। इसकी शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से कर दी है।

कैबिनेट मंत्री तक पहुंचा मामला
श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को निशुल्क राशन नहीं मिलने का मामला प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तक पहुंच गया है। मौर्य यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अनिल मौर्य का कहना है कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री को फोन पर समस्या से अवगत कराया है। कैबिनेट मंत्री ने श्रम आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर से मामले को सुलझाएं। रजिस्टर्ड श्रमिकों को योजना के मुताबिक निशुल्क राशन वितरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed