फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Record 160 electric vehicles sold in three days during Navratri

Meerut News: नवरात्र में तीन दिन में बिके रिकार्ड 160 इलेक्ट्रिक वाहन

Sun, 06 Oct 2024 06:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Record 160 electric vehicles sold in three days during Navratri
मेरठ। पर्यावरण के प्रति जागरूक लोग पेट्रोल, डीजल, सीएनजी वाहनों को छोड़ अब इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं। नवरात्र के प्रथम तीन दिन में कार और स्कूटी मिलाकर 160 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें 40 कार और 120 स्कूटी और स्कूटर हैं। डीलर्स के अनुसार यह अब तक की रिकार्ड बिक्री है। लोग बड़ी संख्या ईवी वाहन के संबंध में पूछताछ करने के लिए भी शोरूम में आ रहे हैं। टाटा, महिंद्रा सहित एमजी सभी ईवी वाहनों की डिमांड काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

टाटा के डीलर वासु ऑटोमोबाइल संचालक गौरव गुप्ता ने बताया कि टियागो, पंच, नेक्सोन तीनों कंपनी की 15 कारों की नवरात्र में बिक्री हुई है। टाटा की कर्व 500 किमी एक चार्ज में चलती है। इसकी भी अच्छी बुकिंग हुई है। इसकी 30 दिन की वेटिंग हैं। दशहरा तक कई कारों की डिलिवरी दी जाएगी। एमडीए के डीलर विवेक ने बताया कि एमजी की विंडसोर की 10 कारों की बुकिंग है। इनकी दशहरा के बाद डिलिवरी शुरू की जाएगी। एमजी जेडएस ईवी और कॉमेट की बाजार में अच्छी मांग है। किआ और महिंद्रा के डीलर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि नवरात्र में किआ की ईवी 6 की दो कारों की डिलिवरी दी गई है। इसकी कीमत 60 लाख है। इसके अतिरिक्त महिंद्रा की एक्सयूवी 400 की 15 कारों की बिक्री हुई है। टाटा अंजनेय के एमडी शलभ गुप्ता ने बताया कि टाटा की चारों ईवी कार डिमांड में है।
विज्ञापन


कार एक चार्ज में किमी कीमत बुकिंग
एमजी विंडसर 330 14 से 16 लाख 15 दिन
एमजी जेडएस ईवी 461 18 से 25 लाख उपलब्ध
एमजी कॉमेट 230 7 से 10 लाख उपलब्ध
टाटा कर्व 500 15 से 21 लाख 30 दिन
टियागो 200 9 से 11 लाख उपलब्ध
पंच 250 11 से 16 लाख उपलब्ध
नेक्सोन 350 14 से 20 लाख उपलब्ध
महिंद्रा एक्सयूवी 400 456 15 से 18 लाख उपलब्ध
किआ ईवी 6 700 60 लाख उपलब्ध
--
स्कूटी एक चार्ज में किमी कीमत बुकिंग
टीवीएस आई क्यूब 75 1.20 लाख उपलब्ध
टीवीएस आई क्यूब 100 1.50 लाख उपलब्ध
विश्नोई डेकास 70 55 हजार उपलब्ध
विश्नोई टीएनआर 75 60 हजार उपलब्ध
बजाज स्कूटर 2903 125 1.10 लाख उपलब्ध
हीरो वीडा स्कूटी 150 1.25 लाख उपलब्ध

यह बोले खरीदार...
पत्नी के लिए खरीदी कार
शाक्यपुरी निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि पत्नी मोनिका शर्मा के लिए कार खरीदी है। काफी दिनों से प्लानिंग चल रही थी। महिंद्रा की स्कोर्पियो खरीदी है। नवरात्र में ही कार खरीदने का सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूट्यूबर ने खरीदी स्कोर्पियो
गोविंदपुरी निवासी यूट्यूबर और व्यापारी तुषार बब्बर ने बताया कि उनके यूट्यूब पर एक लाख सब्सक्राइबर हैं। काफी समय से प्लानिंग चल रही थी कार खरीदने की। स्कोर्पियो कार खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed