{"_id":"5a02b32a4f1c1bd8538bbb1b","slug":"ravana-said-if-there-is-a-larger-law-than-rasuka-then-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रावण' बोला, आखिरी दम तक संघर्ष करेंगे, डरेंगे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रावण' बोला, आखिरी दम तक संघर्ष करेंगे, डरेंगे नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर उर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर से रेफर होकर लाए गए सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण ने कहा कि जब भगत सिंह मौत से नहीं डरे तो वह रासुका से कैसे डर सकता है। अगर कोई रासुका से भी बड़ा कानून हो तो सरकार उस पर लगा दें, वह डरने वाला नहीं है। आखिरी दम तक संघर्ष करेंगे, जब तक लहू का कतरा है संघर्ष करते रहेंगे और डरेंगे नहीं।
विज्ञापन
पढ़ें : 'रावण' ने पेशी के बाद कहा, रासुका से नहीं लगता डर
विज्ञापन
उसके साथ आए समर्थकों ने कहा कि जेल के बाद क्रांति होगी। इस पर रावण बोला कि जेल में होने के साथ भी क्रांति होगी। उसके समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। कहा कि शेखर भाई तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं और भीम आर्मी जिंदाबाद। मेडिकल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि चंद्रशेखर उर्फ रावण को रात करीब साढ़े नौ बजे मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। उसे ट्रॉमा में रखा गया है। चिकित्सक डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य और डॉ. अनुज शर्मा देख रहे हैं। जहां करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। चार दिन पहले ही सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को रासुका में निरुद्ध किया गया था। मंगलवार को रावण ने जेल में पेट दर्द की शिकायत की थी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/