फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ravan supporters took out a procession, warning to the Administration

'रावण' के समर्थकों ने निकाला जुलूस, प्रशासन को दी चेतावनी

Fri, 10 Nov 2017 02:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 10 Nov 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Ravan supporters took out a procession, warning to the Administration
रावण के समर्थकों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के देहात विधान सभा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कस्बे में जुलूस निकालकर चंद्रशेखर पर लगाई गई रासूका को हटाने की मांग करते हुए संबंधित ज्ञापन एसडीएम बेहट और सीओ सदर को सौंपा। चेताया कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो संगठन कार्यकर्ता देश भर में जगह जगह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


चंद्रशेखर उर्फ रावण के भाई कमल किशोर की अगुवाई में भीम आर्मी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ज्योति किरण चौक पर इकट्ठा हुए। यहां से वे जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए थाना फतेहपुर पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने दलित ग्राम प्रधान शिव कुमार पर लगाई गई रासुका हटवाने, सड़क दूधली कांड में सांसद राघव लखनपाल शर्मा और अन्य भाजपा नेताओं पर कार्रवाई, सांसद फूलन देनी के हत्यारे शेर सिंह राणा पर रासूका की कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर चंद्रशेखर को 12 हजार रुपये का इनामी बना दिया है। ज्ञापन देने वालों में रजत कुमार, अनिल, रामकुमार, विकास, बिशन, मंगल सिंह गौतम, अनुज कुमार, अंकुर, शिवम, सतीश गौतम आदि के साथ ही ग्राम प्रधान पति मोहम्मद फैजान मिर्जा, फिरोज खान, इसलाम अल्वी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : 'रावण' ने पेशी के बाद कहा, रासुका से नहीं लगता डर

Ravan supporters took out a procession, warning to the Administration
प्रदर्शन करते भीम आर्मी सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वहीं भीम आर्मी की 9 नवंबर को होने वाली पंचायत एवं भूख हड़ताल के स्थगित होने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड पर जुलूस निकाला, नारेबाजी की और मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर रावण से रासुका हटाए जाने की मांग की।

पढ़ें : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण को हाईकोर्ट से मिली जमानत

बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता हसनपुर चुंगी पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दिल्ली रोड पर जुलूस निकाला। जुलूस के रूप में भीम आर्मी कार्यकर्ता मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर उर्फ रावण, शब्बीरपुर के प्रधान शिवकुमार, सोनू से रासुका हटाए जाने, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत नौटियाल, कमल वालिया पर की कार्रवाई न किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रासुका की कार्रवाई विधि विरुद्ध है। दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भीम आर्मी और बहुजन समाज कार्रवाई का विरोध करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई को नहीं रोका गया तो भीम आर्मी पूरे बहुजन समाज के साथ 3 दिसंबर को सहारनपुर में आकर जनसभा करेगा और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से साक्ष्य मांगेगा। ज्ञापन देने वालों में अजय गौतम, प्रवीन गौतम, सचिन वालिया, टिंकू कपिल, प्रवीण रूपड़ी, विनोद गौतम, विपिन कुमार, विजय कुमार, राजन गौतम समेत अनेक लोग शामिल रहे।

भीम आर्मी को रोकने के लिए लगी पुलिस एवं पीएसी
भीम आर्मी द्वारा जुलूस के रूप में मंडलायुक्त को ज्ञापन दिए जाने की सूचना पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई। कई थाने की पुलिस के साथ पीएसी एवं खुफिया विभाग मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंच गया और पूरे कार्यालय को घेर लिया। भीम आर्मी के जुलूस को आता देख पुलिस ने बेरिकेडिंग लगा दिए। चारों ओर से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को घेर लिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मंडलायुक्त को ज्ञापन दिलाया गया। इसी दौरान मंडलायुक्त कार्यालय पर डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के जाने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed