फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rastiya khel divas par stadiam me hue mukable

राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम में हुए मुकाबले

Thu, 30 Aug 2018 02:49 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 30 Aug 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
rastiya khel divas par stadiam me hue mukable
meerut - फोटो : meerut
 राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल निदेशालय उप्र व क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। अंडर-14 वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता में 6 टीमों के 92 खिलाड़ी, बैडमिंटन में 50 और कबड्डी में 62 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन अंशकालिक हॉकी प्रशिक्षक सुनील सिंह, कोच समीर और आलोक मानव ने किया। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्र मोहन श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण कुमार, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जितेंद्र कुमार और क्रीड़ा भारती के प्रांतीय मंत्री संदीप त्यागी ने किया। हॉकी प्रतियोगिता में बीएवी इंटर कॉलेज ने विजन विद्यापीठ स्पोर्ट्स क्लब सिवाय को हराया। वहीं कबड्डी में स्टेडियम ए ने वेदांता क्लब मवाना को 25-21 से हराया। बैडमिंटन बालक वर्ग में उज्जवल प्रथम, आयुष्मान भाटी द्वितीय, हर्षित त्यागी तृतीय और बालिका वर्ग में कानिंद्री प्रथम, अश्लेषा शर्मा द्वितीय, रिद्दी भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में बैडमिंटन में खुशी यादव, नुशरत फातमा, कबड्डी में प्रीति चौधरी, विशाल कुमार, हॉकी में विवेक चौधरी, बंटी, पंकज, देवा, राहुल व रंजन रहे। विजेता खिलाड़ियों को ललित नागदेव, अपर आयुक्त आर्यन सिंह धामा ने सम्मानित किया। इस मौके पर एथलेटिक्स संघ के सचिव राजाराम, बॉडी बिल्डिंग संघ सचिव विनोद शर्मा, दिनेश कुमार, उपकीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, जेपी यादव, दिग्विजय सिंह, विवेक, विकास चौधरी, अनुज कुमार, देव बिष्ट, पूर्व हॉकी खिलाड़ी अश्विनी त्यागी, अरुण कुमार, प्रदीप चिन्योटी, डॉ. विनीत त्यागी व वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed