फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail's third day work completed, traffic will not stop from today

Meerut News: रेपिड रेल का तीसरे दिन का काम पूरा, आज से यातायात नहीं होगा बंद

Sun, 19 Mar 2023 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail's third day work completed, traffic will not stop from today
मेरठ। अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु (मेवला फ्लाईओवर) के पास रैपिड रेल के पिलर पर गार्डर रखने का काम शनिवार देर रात पूरा हो गया। हालांकि शनिवार रात एक तरफ से यातायात बंद किया गया था, इसलिए तीसरे दिन वाहन चालकों ने परेशानी कम झेली। आज रात से मेवला फ्लाईओवर खुला रहेगा।
विज्ञापन

नवीन मंडी की ओर से उतरते ही पिलर पर गार्डर रखे जा रहे हैं। इसके चलते ही बृहस्पतिवार रात एक बजे से सुबह छह बजे तक मेवला फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया था। यही व्यवस्था शुक्रवार रात भी रही थी। काम तेजी से पूरा हुआ तो शनिवार रात दिल्ली से बेगमपुल की ओर जाने वाला रास्ता तो बंद रहा, जबकि बेगमपुल से दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता खुला था।
विज्ञापन

दोनों ओर के वाहन एक ही तरफ से निकाले जा रहे थे। दो दिन की तुलना में शनिवार को लोगों ने परेशानी झेली। एसपी यातायात जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात काम पूरा हो गया था। रात में भी एक ओर का रास्ता रोका गया था। रविवार रात में दोनों ओर पहले की तरह वाहन चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed