{"_id":"6103a6738ebc3ebf3a5e6dfd","slug":"rapid-rail-route-diversion-has-taken-place-on-delhi-road-in-meerut-for-two-years-and-the-new-system-has-started-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके काम की खबर: दो साल के लिए दिल्ली रोड पर रूट डायवर्जन, जानें अब कैसी रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके काम की खबर: दो साल के लिए दिल्ली रोड पर रूट डायवर्जन, जानें अब कैसी रहेगी व्यवस्था
Fri, 30 Jul 2021 12:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:42 PM IST
सार
दिल्ली रोड पर आज से दो साल के लिए रूट डायवर्जन कर किया गया है। रैपिड रेल के निर्माण के चलते अब दिल्ली रोड पर यह व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
मेरठ में आज से दिल्ली रोड पर रूट डायवर्जन लागू हो गया है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रैपिड रेल के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली रोड पर आज से रूट डायवर्जन प्लान लागू हो गया। यह व्यवस्था दो साल के लिए होगी। मेरठ से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन पहले की तरह चलती रहेगी। दूसरी लेन को ट्रांसपोर्टनगर गेट से फुटबाल चौराहे तक पूरी तरह से बैरिकेड कर बंद कर दिया गया है। इस लेन के वाहन वाया ट्रांसपोर्टनगर, बागपत रोड होते हुए फुटबॉल चौराहे पर आएंगे। इस लेन पर रोडवेज बसों और भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन करने के साथ-साथ प्वाइंट बनाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आज दोपहर 12 बजे से यह व्यवस्था शहर में लागू हो गई है। ट्रांसपोर्टनगर के अंदर डिवाइडर के दोनों ओर बीच में 12-12 मीटर तक नो पार्किंग जोन बनाया गया है। यहां पर कोई भी वाहन नहीं खड़ा होगा।
विज्ञापन
आज दोपहर 12 बजे से शुरू हुई व्यवस्था
- मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन पूर्व की तरह चलते रहेंगे।
- दिल्ली की ओर से मेरठ आने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्टनगर के अंदर से होते हुए वाया टीपीनगर तिराहा, बागपत रोड फुटबाल चौराहे पर आना पड़ेगा। इस रूट पर यात्री बस समेत सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
- दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को शारदा रोड, ब्रह्मपुरी की ओर जाने के लिए ट्रांसपोर्टनगर के अंदर से होते हुए वाया टीपीनगर तिराहा, बागपत रोड फुटबाल चौराहे पर आकर यू-टर्न लेना पड़ेगा।
- जिन वाहनों को मेट्रो प्लाजा से बागपत रोड पर जाना है, उन्हें दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल से यूटर्न लेकर वाया ट्रांसपोर्टनगर, टीपीनगर थाना तिराहा होकर जाना होगा।
- दिल्ली की ओर से मेरठ आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों को कंकरखेड़ा बाईपास से होते हुए सरधना फ्लाईओवर के नीचे से कैंट क्षेत्र जीरो माइल, बेगमपुल होकर भैंसाली बस अड्डे तक जाना होगा।
- वहीं दिल्ली की ओर जाने वाली बसें पूर्व की तरह चलती रहेंगी।