फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rapid rail project : station work will first then other work

रैपिड रेल : पहले होगा स्टेशन निर्माण कार्य, फिर जमीन में उतरेगी मशीन

Sun, 11 Apr 2021 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 11 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
rapid rail project : station work will first then other work
rapid rail - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शहर में रैपिड रेल निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के लिए तेज गति से कार्य किया जा रहा है, जिससे तय समय पर कट एंड कवर विधि से भूमिगत टनल खोदाई की शुरुआत की जा सके। इसके लिए सदर तहसील से भैसाली बस अड्डा कार्यशाला तक रास्ते को समतल कर दिया गया है। यातायात पर इस कार्य से कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार टनल मशीन को अक्तूबर में लाया जाएगा। इसके बाद उसके एसेंबल करने के बाद नवंबर-दिसंबर में खोदाई की जाएगी। इससे पहले भूमिगत स्टेशन का कार्य कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

शहर में बेगमपुल, भैसाली, मेरठ सेंट्रल स्टेशन को भूमिगत बनाया जाना है। इन तीन स्थानों पर स्थान बनाया जा रहा है। अक्तूबर से पहले सभी कार्य पूरे किए जा सके। इसी क्रम में बेगमपुल पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे भूमिगत टनल के लिए स्थान और स्टेशन निर्माण को शुरू किया जा सके।
 
रक्षा मंत्रालय से भूमि को मंजूरी
भूमिगत स्टेशन के लिए बेगमपुल और गांधी बाग के आगे की जमीन के लिए रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। लगभग चार एकड़ जमीन के लिए रक्षा मंत्रालय की मंजूूरी का इंतजार था। अब स्थानीय सेना और कैंट बोर्ड को अनुमति देनी है। इसके लिए अब जल्द मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद इन स्थानों पर बैरिकेडिंग कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
 
रिठानी में सड़क चौड़ीकरण शुरू

शताब्दीनगर क्षेत्र में पिलर खड़े हो गए है। औद्योगिक क्षेत्र के पास रैपिड रेल के पिलर खड़े हो गए हैं। अब मेरठ शहर की तरफ रिठानी में सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे तय समय पर यहां भी बीच सड़क पर बैरिकेडिंग कर पिलर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed