फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail Project: Control pollution, speed up work

रैपिड रेल परियोजना : प्रदूषण को करें नियंत्रित, कार्य में लाएं तेजी

Mon, 05 Oct 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail Project: Control pollution, speed up work
रैपिड रेल परियोजना : प्रदूषण को करें नियंत्रित, कार्य में लाएं तेजी
विज्ञापन

मेरठ। रैपिड रेल परियोजना अब रफ्तार पकड़ने लगी है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने रविवार को इस परियोजना की समीक्षा करते हुए शताब्दीनगर कास्टिंग यार्ड तक निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक निर्माण का बारीकी के साथ नक्शे से मिलान किया। वहीं, पिलर निर्माण में उपयोग में लाई जा रही सामग्री की भी गहनता के साथ समीक्षा की।

प्रबंधन निदेशक ने चार कास्टिंग यार्ड, स्टेशन स्थल और जहां-जहां वायाडक्ट के लिए लाॅंचिंग गैंट्री का कार्य चल रहा है, वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण के दौरान होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए कदमों की भी सराहना की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदूषण को नियंत्रित करने से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने प्रबंधको/ठेकेदारों को कहा कि अपनी प्राथमिकताओं को चिह्नित करें। महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें। कार्य योजना इस तरह बनाएं कि निर्माण में तेजी के साथ-साथ उच्च स्तर की गुणवत्ता भी बनाई रखी जाए। उन्होंने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे उपायों का भी जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ निर्माणकर्ता कंपनी एलएंडटी और एपकॉन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed