फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail may run till Muzaffarnagar, Metro will also be extended

Meerut News: मुजफ्फरनगर तक दौड़ सकती है रैपिड रेल, मेट्रो का भी होगा विस्तार

Mon, 02 Feb 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail may run till Muzaffarnagar, Metro will also be extended
केंद्र सरकार द्वारा बजट में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एनसीआरटीसी) के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने के बाद दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के विस्तार की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। इस आवंटन से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक बढ़ाने की उम्मीद है जिससे इसकी कुल लंबाई 139 किलोमीटर हो जाएगी। यह विस्तार न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा बल्कि मुजफ्फरनगर के निवासियों के लिए दिल्ली तक की आवाजाही को भी बेहद आसान कर देगा। बजट का कुछ हिस्सा मेट्रो के विस्तार के लिए भी है जिससे दिल्ली रोड से गढ़ रोड तक मेट्रो ट्रैक बिछाए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन




वर्तमान में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबा रैपिड रेल कॉरिडोर स्वीकृत है। दिल्ली से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर के हिस्से पर नमो भारत ट्रेन पहले से संचालित है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक शेष 27 किलोमीटर के ट्रैक पर भी नमो भारत और मेट्रो ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेरठ साउथ से अशोक नगर तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय साबित हुई है और बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों को अब हर 15 मिनट में चलाया जा रहा है। मोदीपुरम तक संचालन शुरू होने पर मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




मुजफ्फरनगर को मिलेगी सीधे कनेक्टिविटी
मेरठ साउथ स्टेशन से अशोक नगर तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन का उपयोग मेरठ और मुजफ्फरनगर दोनों के निवासी कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा एकत्र किए गए यात्रियों के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद सरकार ने रैपिड कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इस विस्तार के बाद मुजफ्फरनगर के निवासियों को दिल्ली तक सीधी और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद अरुण गोविल भी रैपिड का विस्तार मुजफ्फरनगर तक करने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरठ में मेट्रो का विस्तार और आगामी संचालन

सरकार की योजना के अनुसार मेरठ में दिल्ली रोड पर स्थित मेट्रो कॉरिडोर को गढ़ रोड से जोड़ने का निर्णय भी लिया जा चुका है। इस योजना के तहत मेट्रो ट्रैक को गढ़ रोड पर नगर निगम सीमा तक बिछाया जाएगा जिसका अंतिम स्टेशन गोकुलधाम होगा। इधर मेरठ के स्टेशनों से मेट्रो सेवा का संचालन शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है। विशेष रूप से मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 27 किलोमीटर के कॉरिडोर पर नमो भारत और मेट्रो ट्रेनों का संचालन जल्द ही जनता के लिए उपलब्ध होगा। इन नई रेल लाइनों के चालू होने से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा यात्रा का समय कम होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed