फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Metro Meerut: Four hundred seats in rapid and one ninety in Metro, construction work increases rapidly on Delhi Road

मेरठ: रैपिड में 400 व मेट्रो में होंगी 190 सीट, निर्माण कार्य में तेजी से दिल्ली रोड पर हलचल बढ़ी

Tue, 02 Mar 2021 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Mar 2021 11:31 AM IST
सार

  • लगभग 90 यात्री मेट्रो में खड़े हो सकेंगे  
  • 12 स्टेशनों पर रुकेगी मेट्रो, तीन कोच वाली मेट्रो का संचालन प्रस्तावित
  • निर्माण कार्य में तेजी से दिल्ली रोड पर हलचल, हापुड़ रोड पर बढ़ा दबाव
  • दिल्ली जाने के लिए हापुड़ रोड को पसंद कर रहे लोग

विज्ञापन
Rapid Metro Meerut: Four hundred seats in rapid and one ninety in Metro, construction work increases rapidly on Delhi Road
रैपिड रेल ट्रैक के निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रैपिड रेल कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ अन्य सभी कार्य भी पूरे किए जा रहे हैं। रैपिड के ट्रैक पर ही मेट्रो का संचालन किया जाएगा। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए राहत मिल सके, इसके लिए तीन कोच वाली मेट्रो का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। मेट्रो का संचालन मोदीपुरम तक किया जाएगा। मेट्रो में 190 सीट होंगी। वहीं, 900 यात्रियों के खड़े होनेे व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


रैपिड के छह कोच में बैठने के लिए 400 सीट होंगी। इसमें लगभग 1700 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इन कोचों को गुजरात के सांवली प्लांट में बनाया जा रहा है। वर्ष-2023 में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी के ट्रैक में रैपिड रेल संचालन शुरू किया जाना है। इसके लिए तेजी से पिलर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मेरठ में भी अब पिलर का कार्य तेजी से चल रहा है।  
विज्ञापन


भूमिगत टनल के लिए तैयारी की जा रहा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में भूमिगत टनल और स्टेशन बनाने का कार्य बेगमपुल से मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक किया जाना है। इसके लिए तहसील परिसर में ध्वस्तीकरण सहित बेगमपुल पर सड़क मार्ग को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी सेतु के पास पिलर का कार्य शुरू
दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी सेतु के पास भी  पिलर का काम शुरू हो गया है। सोमवार सुबह क्रेन द्वारा पिलर को खड़ा किया जा रहा था। इसे जमीन में पहुंचाया जा रहा है। अब जल्द मंडी की तरफ का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मेरठ मेट्रो के स्टेशन
मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली मेट्रो, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम।

दिल्ली रोड पर हलचल हापुड़ रोड पर बढ़ा दबाव
दिल्ली रोड पर रैपिड रेल ट्रैक के निर्माण को लेकर शुरू हुई हलचल का असर शहर की अन्य सड़कों पर दिखने लगा है। दिल्ली रोड पर अब केवल वही वाहन दिख रहे हैं, जिनके पास फिलहाल कोई दूसरा रूट नहीं है। वहीं, हापुड़ रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है।

आम दिनों में दिल्ली रोड से करीब 25-30 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं। जैसे-जैसे रैपिड रेल प्रोजेक्ट का काम बढ़ रहा है, वाहन चालक गाजियाबाद और दिल्ली के लिए दूसरे रूट का प्रयोग करने लगे हैं। दिल्ली रोड के 15-20 प्रतिशत वाहन इन दिनों हापुड़ रोड व बाईपास से दिल्ली तक का सफर तय कर रहे हैं। एसपी ट्रैफिक के अनुसार आने वाले दिनों में रूट डायवर्जन के बाद यही व्यवस्था कारगर साबित होगी।

बेगमपुल पर डायवर्जन की तैयारी
बागपत अड्डा तिराहा से जीरो माइल तक रैपिड रेल के तीन अंडर ग्राउंड स्टेशन तैयार करने पर ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए सोमवार को एसपी ट्रैफिक ने बेगमपुल पर डायवर्जन को लेकर कार्यदायी संस्था के साथ चर्चा की।

एसपी ट्रैफिक के अनुसार काम शुरू होने पर आबूलेन पुलिस चौकी से सरधना अड्डा की ओर वनवे चलेगा। दिल्ली-रुड़की रोड पर वाहन बढ़ने से छोटे वाहन आबूलेन पुलिस चौकी के आगे से नाला रोड से होते हुए रुड़की रोड निकलेंगे। कुछ वाहन जीरो माइल की तरफ बढ़ाए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed