{"_id":"61ba4b9fbbc403580e1e04ad","slug":"rape-victim-said-does-not-regret-the-murder-of-the-former-head-city-news-mrt569236785","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता बोली, पूर्व प्रधान की हत्या का पछतावा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता बोली, पूर्व प्रधान की हत्या का पछतावा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़िता बोली, पूर्व प्रधान की हत्या का पछतावा नहीं
मेरठ/जानी। मुकदमेबाजी में मां-बेटी ने पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी को मारा है। जेल जाने से पहले मां-बेटी बोली कि उनको पूर्व प्रधान की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। तेजपाल को नहीं मारते तो वह हमें मरवा देता। उसके खिलाफ दर्ज केस ट्रायल पर आ गया था। इसके बाद से तनाव बढ़ता जा रहा था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया।
जानी थानाक्षेत्र के किठौली गांव के पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी मंगलवार दोपहर बाइक पर गन्ना सोसाइटी मेरठ जा रहे थे, तभी नंगला गांव स्थित मंदिर के पास गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद एक महिला अपनी बेटी को लेकर जानी थाने में पहुंची और बोली हमने पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। बुधवार को दोनों को जेल भेजा गया।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि हत्या में नामजद युवती के साथ पांच साल पहले दुष्कर्म की वारदात की गई थी। जिसमें तेजपाल सिंह और उसके बेटे अंकित के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दूसरा मुकदमा टीपीनगर थाने में दर्ज हुआ था। तेजपाल ने भी परिवार की एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास होने का आरोप लगाकर मां-बेटी के परिवार के लोगों को नामजद कराया था। तीनों मुकदमे कोर्ट में चल रहे हैं। दुष्कर्म का मुकदमा ट्रायल पर आ गया है। इसे लेकर दोनों के बीच समझौते की बात चली थी, लेकिन नतीजा नहीं निकला। अब दोनों पक्ष एक-दूसरे को हत्या करने की धमकी देने लगे थे। इससे पहले कि तेजपाल कुछ करते मां-बेटी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी को लेकर दबिश
इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के मामा को भी पकड़ा हुआ है। जिसकी निशानदेही पर जानी पुलिस दबिश देने में लगी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच लोग नामजद हुए हैं। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल आरोपी मां-बेटी ने थाने में पहुंचकर सरेंडर करने के साथ पुलिस को सौंप दी थी।