फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rape

युवती को अगवाकर निवाड़ी के जंगल में दुष्कर्म का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
rape
युवती को अगवा कर निवाड़ी के जंगल में दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

मोदीनगर। मोहननगर से एक युवती को ऑटो में अगवाकर निवाड़ी स्थित घने जंगल में लाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। ऑटो में सवार होते ही बदमाशों ने युवती को नशीला पाउडर सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर घने जंगल में खुद को देख युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवती को छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने युवती को किसी अन्य वाहन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

निवाड़ी थाना क्षेत्र के कुसैड़ी मार्ग पर शनिवार दोपहर किसानों ने आम के बाग से किसी महिला की चीख-पुकार सुनी तो सकते में आ गए। किसान उधर की तरफ दौड़ तो उन्हें देखकर ऑटो सवार कुछ बदमाश एक युवती को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पंहुचे किसानों ने ठंड से कांप रही युवती को शॉल दी। युवती के अनुसार सोमवार को वह अपनी सहेलियों से मिलने गई थी। अपने घर खोड़ा जाने के लिए वह मोहननगर से ऑटो में बैठ गई। बताया कि ऑटो में केवल युवक ही बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद एक युवक ने पाउडर जैसा कोई पदार्थ निकालकर उसके मुंह पर बिखेर दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को आम के बाग में पाया। ग्रामीणों के अनुसार युवती ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसे अन्य वाहन में बैठाकर घर के लिए रवाना कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला उसके संज्ञान में नहीं है। जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed