यूपी: स्कूल बस में नाबालिग छात्रा से बलात्कार की कोशिश, बनाई वीडियो क्लिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के चलते फिर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नामी स्कूल की नाबालिग छात्रा से बलात्कार की कोशिश की गई और फिर दरिंदों ने वीडियो क्लिक बनाकर नेट पर डाल दी।
यह मामला यूपी के मेरठ जिले का है। यहां एक नामी स्कूल की बस में एक छात्रा से युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने छात्रा और आरोपी की क्लिप बनाकर एक साइट पर डाल दी। छात्रा के परिजनों ने मेडिकल थाने में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस सेटिंग में लगी है। जबकि यह वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रही है।
मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का है। स्कूल परिसर स्थित पार्किंग में खड़ी बस में करीब 13 साल की छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान बस में चार युवक चढ़ते हैं, जो छात्रा और आरोपी युवक को पकड़ लेते हैं। उक्त युवकों ने पहले आरोपी की पिटाई की और फिर छात्रा की वीडियो बनाने लगे। छात्रा ने शोर मचाया, तब जाकर युवकों ने उसे छोड़ा। यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। युवकों ने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पीड़ित छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी युवकों ने यह क्लिप इंटरनेट पर डाल दी। इसकी जानकारी लगने पर छात्रा के पिता ने मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया। यह सब कुछ गुपचुप तरीके से चल रहा था। सोमवार को वीडियो वायरल हुई, तो इसका भंडाफोड़ हुआ। पुलिस नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय मामले की लीपापोती में जुटी है।
पढ़ें : यूपी: छात्रा से 2 साल तक करते रहे गैंगरेप, आपबीती सुन अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई
पुलिस कर रही डीलिंग
छात्रा से रेप की कोशिश और फिर क्लिप वायरल होने के बावजूद पुलिस खामोश है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले को पुलिस दबाने में लगी है। पीड़ित छात्रा के परिजनों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। वीडियो अधिकारियों तक भी पहुंची है।
कहां था बस स्टाफ
वारदात के दौरान बस का स्टाफ कहां था, यह सवाल बड़ा है। स्कूल बस में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के साथ साथ वीडियो तक बनाई गई। लेकिन इसकी कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। छात्रा की क्लिप साइट पर सार्वजनिक करने वाले के खिलाफ पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में अभी हिमांशु नाम के आरोपी के खिलाफ मेडिकल थाने में केस दर्ज है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/